घर पर गिरा High Voltage तार, 12 झुलसे

अररिया: अररिया से बड़ी खबर है जहां हाईवोल्टेज बिजली का तार पेड़ पर गिर गया। हाई वोल्टेज तार गिरने से कई घरों में शार्ट सर्किट हो गया जिससे बिजली के उपकरण जल गए वहीं चपेट में आने से 12 लोग झुलस गए। झुलसे हुए सभी लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना अररिया आरएस थाना क्षेत्र के हरियाबाड़ा की जहां हाई वोल्टेज बिजली तार गिरने से चपेट में आकर 12 लोग झुलस गए।

बताया जा रहा है कि हरियाबाड़ा में बिजली विभाग के ट्रांसमिशन डिपार्टमेंट की तरफ से तार लगाया जा रहा। यही तार एक घर के समीप टूट कर गिर गया जिसके बाद एक घर में बिजली का करंट दौड़ गया। इस वजह से घर में लगे बिजली का सारा उपकरण जल गया वहीं हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से 12 लोग झुलस गए। घटना के बाद सभी लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि गनीमत है कि सभी लोग खतरे से बाहर हैं।

यह भी पढ़ें-          West Champaran में अगलगी में तीन घर जल कर हुआ राख, मची अफरातफरी

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

अररिया से राकेश कुमार भगत की रिपोर्ट

High Voltage High Voltage

High Voltage

Jio IPO Record Applications: Jio IPO ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, 1.38...

Jio IPO Record Applications: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ ने आवेदन संख्या के मामले में नया रिकॉर्ड बनाने का दावा किया है।...

Siwan Firecracker Blast: सीवान में पटाखों के विस्फोट से दहला आलमपुर...

Siwan Firecracker Blast: बिहार के सीवान जिले के जामो थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में शुक्रवार को पटाखों में आग लगने से एक मकान...

Bihar News: पटना में डॉ. हेडगेवार पर महानाट्य का शुभारंभ, बिहार...

 बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के बापू सभागार में डॉ. हेडगेवार पर आधारित महानाट्य का शुभारंभ किया। बिहार के अन्य जिलों में...