Himachal Pradesh : कमिश्नर कोर्ट ने कहा – गिराना होगा मस्जिद का अवैध हिस्सा, प्रदर्शनकारी भीड़ मस्जिद की ओर बढ़ी, भारी तनाव, आंसू गैस का प्रयोग

डिजीटल डेस्क: Himachal Pradeshकमिश्नर कोर्ट ने कहा – गिराना होगा मस्जिद का अवैध हिस्सा, प्रदर्शनकारी भीड़ मस्जिद की ओर बढ़ी, भारी तनाव, आंसू गैस का प्रयोग। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में मस्जिद के अवैध निर्माण के बाद अब मंडी में भी मस्जिद का मामला गर्मा गया है।

मंडी के जेल रोड मस्जिद मामले पर नगर निगम मंडी के आयुक्त कोर्ट ने शुक्रवार को फैसला सुना दिया है। आयुक्त एचएच राणा ने कहा कि मस्जिद के अवैध ढांचे को गिराना होगा। फैसले के बाद प्रदर्शनकारी उग्र हो गए और जेल रोड की तरफ अचानक भीड़ बढ़ने लगी। देखते ही देखते प्रदर्शनकारी भीड़ उग्र हो गई।

हालात को काबू करने के लिए पुलिस ने कई चक्र आंसू गैस के गोले दागे जिसमें महिलाओं समेत कई के घायल हो गए। कुछ युवतियों की तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। मौके पर भारी तनाव है।

भीड़ को नियंत्रण करने के लिए पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर वाटर केनन का प्रयोग किया है। डीसी मंडी मौके पर मौजूद हैं।

जेल रोड पहुंचते ही प्रदर्शनकारी हुए उग्र, पुलिस ने किया बल प्रयोग

मंडी में मस्जिद अवैध निर्माण के खिलाफ हिंदू संगठनों ने सेरी मंच से शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन शुरू किया। मंच पर लोगों की ओर से जमकर नारेबाजी की गई। सेरी मंच पर प्रदर्शन कर रहे लोगों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया।

शांतिपूर्ण प्रदर्शन के बाद हिंदू संगठनों ने सेरी मंच से नारेबाजी करते हुए चौहाटा बाजार की तरफ रैली निकाली। फिर स्कूल बाजार से जेलरोड की तरफ जाते ही प्रदर्शन उग्र हो गया।

बेकाबू प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागने शुरू किए जिससे भगदड़ मची। प्रदर्शनकारियों से उनके नेता लगातार आह्वान कर रहे हैं कि शांतिपूर्वक प्रदर्शन किया जाए।

जिला दंडाधिकारी अपूर्व देवगन ने मंडी शहर के सात वार्डों में बीएनएस की धारा 163 लागू कर दी है।

मंडी में बिना नक्शा पास कराया गया मस्जिद निर्माण का हिस्सा बना विवाद की वजह

राजधानी शिमला के बाद अब हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला मुख्यालय के जेल रोड में बिना नक्शा पास करवाए मस्जिद में किए गए निर्माण कार्य के विरोध में मंडी शहर में हिंदू संगठन प्रदर्शन कर रहे हैं। मौके पर मस्जिद वालों ने अक्तूबर 2023 में निगम में नक्शे के लिए अप्लाई किया था।

तब पीडब्ल्यूडी की एनओसी के बारे में किसी ने अवगत नहीं करवाया था। अब निगम कार्यालय में मस्जिद में अवैध निर्माण हटाने को लेकर पत्र दिया है।

इस बीच शुक्रवार को विवादित जेल रोड मस्जिद पर मंडी के आयुक्त कोर्ट का बड़ा फैसला आ गया है। आयुक्त एचएच राणा ने अपना फैसला सुना दिया है।

उन्होंने कहा कि जेल रोड मस्जिद का अवैध ढांचा को गिराना होगा। पुरानी स्थिति बहाल करनी होगी। मुस्लिम पक्ष 30 दिनों के अंदर अपील कर सकेगा। जेल रोड मस्जिद पर फैसला आने के बाद शहर में प्रदर्शन शुरू हो गया है। जेल रोड की ओर भीड़ बढ़ने लगी।

हिमाचल प्रदेश के मंडी में अवैध मस्जिद निर्माण के विरोध में प्रदर्शन करती भीड़ का हनुमान चालीसा पाठ।
हिमाचल प्रदेश के मंडी में अवैध मस्जिद निर्माण के विरोध में प्रदर्शन करती भीड़ का हनुमान चालीसा पाठ।

मामला बिगड़ते देख मुस्लिम वेलफेयर कम्युनिटी ने खुद ही शुरू किया अवैध निर्माण हटाना

इस बीच पूरे मामले के तूल पकड़ने और कानून व्यवस्था की गंभीर स्थिति बनने पर नगर निगम मंडी के तहत पैलेस कॉलोनी-1 में जेल रोड के पास मस्जिद में कथित अवैध निर्माण को लेकर उपजे विवाद के बाद मुस्लिम वेलफेयर कम्युनिटी ने खुद निर्माण हटाना शुरू कर दिया है।

आयुक्त कोर्ट में मामले की सुनवाई शुरू होने से पहले समुदाय ने निर्माण गिराना शुरू किया। मुस्लिम वेलफेयर कम्यूनिटी के प्रधान रहीम अहमद और सदस्य इकबाल अली ने बताया कि लोनिवि की निशानदेही के बाद अवैध निर्माण गिराया जा रहा है। सुबह निर्माण हटाने को कहा था।

मस्जिद अपनी मलकियत पांच बिस्वा जमीन पर बनी है। 33 वर्ग मीटर अवैध हिस्सा निकला है जिसे हटाया जा रहा है। मस्जिद को जाने वाला सकोढी चौक पर पुलिस का कड़ा पहरा है। मस्जिद के द्वार पर ताला लगा हुआ है। मस्जिद के बाहर पुलिस जवान तैनात है।

Saffrn

Trending News

जमीन विवाद में दिव्यांग भाई की हत्या, आरोपी फरार

गयाजी : गयाजी जिले के डुमरिया प्रखंड के महूड़ी गांव में जमीन विवाद को लेकर एक भाई ने अपने ही सगे भाई की धारदार...

चिराग का ‘INDI’ गठबंधन पर निशाना, कहा- कांग्रेस ने सत्ता के...

पटना : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने इंडिया गठबंधन की बैठक को लेकर निशाना साधा है।...

बिहार MLC चुनाव : नामांकन से पहले दिनारा के भलुनी भवानी...

सासाराम : भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह आज दिनारा के भलुनी भवानी देवी मंदिर पहुंचे और विशेष रूप से पूजा अर्चना की। बता...

CCTV में कैद मौत का खौफनाक मंजर, दूध सप्लायर की दर्दनाक...

मोतिहारी : ढाका-मोतिहारी मुख्य पथ पर परतापुर शिव मंदिर के समीप रविवार की बीती देर रात बेकाबू वाहन से कुचलकर एक 26 वर्षीय युवक...

SH-91 पर खून से सना मिला युवक का शव, सिर व...

मधेपुरा : मधेपुरा के बिहारीगंज थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एसएच-91 पर एक अज्ञात युवक का खून से...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img