Shimla : विवाद बढ़ता देख सामने आया मुस्लिम पक्ष, कहा – मस्जिद का अवैध हिस्सा हटाएंगे, शांति चाहते हैं

डिजीटल डेस्क : Shimlaविवाद बढ़ता देख सामने आया मुस्लिम पक्ष, कहा – मस्जिद का अवैध हिस्सा हटाएंगे, शांति चाहते हैं। हिमाचल प्रदेश की राजधानी Shimla के संजौली में तूल पकड़ चुके अवैध मस्जिद पर जारी विवाद को चरम रूप में गहराते देख गुरूवार को मुस्लिम पक्ष पहली बार सामने आया।

पूरे मामले पर जारी हंगामे को शांत कराने के लिए मुस्लिम पक्ष ने अपनी बात रखी है। मुस्लिम मौलवी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि विवाद की मूल मे मस्जिद का जो अवैध हिस्सा है, उसे वह खुद ही हटाने को तैयार हैं।

मस्जिद के मौलवी बोले – आपसी प्रेम बनाए रखने को लिया फैसला

Shimla की संजौली मस्जिद को लेकर गहराए विवाद मस्जिद के मौलवी ने कहा कि आपसी प्रेम बनाए रखने के लिए हमने फैसला लिया है कि जो अवैध हिस्सा है उसे हटा दिया जाएगा। हमने फैसला लिया है कि जो अवैध हिस्सा है उसे हटा दिया जाए।

अगर हमें इजाजत मिलती है तो उसे हम खुद ही हटा देंगे। मुस्लिम पक्ष की ओर से कमिश्नर को पत्र लिखा गया है। इसमें कहा गया है कि हिमाचल प्रदेश में सभी धर्म और समुदाय के लोग हमेशा शांति और भाईचारे के साथ रहे हैं।

कमिश्नर से बोले मौलवी- मस्जिद के अवैध हिस्से को सील कर दे नगर निगम

इसी क्रम में अपने पत्र में संजौली मस्जिद के मौलवी ने कमिश्नर को आगे लिखा है कि क्षेत्री की भाईचारगी बनाए रखने को हम चाहते हैं कि अमन और शांति कायम रहे और इसलिए नगर-निगम अवैध निर्माण कहे जाने वाले हिस्से को सील कर दे।

यह मामला कोर्ट में चल रहा है और हम कोर्ट के फैसला का सम्मान करेंगे। अगर इजाजत दी जाए, तो हमें इजाजत दें, तो हम खुद ही उस अवैध हिस्से को हटाने के लिए तैयार हैं।

शिमला में अवैध मस्जिद के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग।
शिमला में अवैध मस्जिद के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग।

मस्जिद के अवैध हिस्से को हटाने की मांग पर आज Shimla में आधे दिन की बंदी

गत बुधवार को संजौली में Shimla पुलिस ने मस्जिद के अवैध निर्माण वाले हिस्से के खिलाफ सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारियों पर लाठी चार्ज किया था। प्रदर्शन कर रहे लोगों पर वॉटर कैनन का भी इस्तेमाल किया गया था। उसमें कई लोग घायल हो गए।

उसके बाद स्थानीय व्यापारी खासा नाराज हो गए और उन्होंने उस घटना के विरोध में गुरूवार सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक दुकानें और प्रतिष्ठान बंद रखने का फैसला लिया है। इसी क्रम में Shimla व्यापार मंडल के तहत आने वाली शहर में सभी दुकानें बंद हैं। इसके अलावा संजौली उपनगर में भी दुकान बंद हैं।

Shimla में कोई भी दुकान खुली नहीं है और बाजार पूरी तरह से बंद है जिसे लोगों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच व्यापार मंडल ने Shimla लोअर बाजार में विरोध रैली निकाली और हनुमान चालीसा का पाठ किया।

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...