‘झारखंड में एक दूजे के लिए चल रही सरकार’, हेमंत-कल्पना पर हिमंत बिस्वा सरमा का निशाना

रांची. असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा आज बीजेपी की परिवर्तन यात्रा में शामिल होने टाटीसिलवे पहुंचे। यहां उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी विधायक पत्नी कल्पना सोरेन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि झारखंड में एक दूजे के लिए सरकार चल रही है। इस दौरान उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन दोनों एक दूजे के लिए एक फिल्म बनवा लें।

झारखंड के सीएम पर अमस के सीएम का निशाना

सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने सीएम हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन पर हमला बोलते हुए कहा कि दिन रात सिर्फ दोनों एक दूसरे की तारीफ करते हैं। इस दौरान उन्होंने हेमंत सरकार को लूटने वाली सरकार बतायी। उन्होंने कहा कि ‘घुसपैठियों के दलाल’ सरकार को आने वाले दिनों में गंगा मंइया में बहा देंगे। झारखंड को घूसपैठियों से मुक्त करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार आई तो जो भी वादा करेंगे, उस पर पहले महीने से काम शुरू कर देंगे।

बता दें कि कल ही प्रदेश बीजेपी ने विज्ञप्ति जारी कर बताया था कि असम के मुख्यमंत्री एवं झारखंड में बीजेपी के विधानसभा चुनाव सह प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा 30 सितंबर को दोपहर 3:00 बजे से टाटीसिलवे में परिवर्तन सभा को संबोधित करेंगे।

NPU VC Dinesh Kumar Singh: NPU कुलपति पर क्यों लगी अधिकारों...

NPU VC Dinesh Kumar Singh: राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय (NPU) के कुलपति डॉ. दिनेश कुमार सिंह के वित्तीय और...

Dhanbad Marriage Fraud Case: शादी के नाम पर ठगी का खेल!...

Dhanbad Marriage Fraud Case: धनबाद पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी और मारपीट करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा किया...

Hemant Soren:बड़गाईं जमीन मामले में Hemant Soren की याचिका पर सुनवाई,...

बड़गाईं की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन की याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट ने ईडी से 16 सितंबर...