मुंगेर: शराबबंदी वाले बिहार में होली के दौरान शराब पीकर हुड़दंग मचा रहे हुड़दंगियों को मना करना एक युवक को भारी पड़ गया। मुंगेर में हुड़दंगियों ने हुड़दंग करने से मना करने पर एक युवक को गोली मार दी। घायल अवस्था में युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मोबाइल छीन कर भाग रहे BIKE सवार बदमाश हुए दुर्घटना का शिकार, फिर…
बताया जा रहा है कि गोली युवक के दाएं आंख में लगी है। लोगों ने बताया कि बरियारपुर थाना क्षेत्र के कल्याण टोला निवासी प्राइवेट शिक्षक अपने घर के आगे रिश्तेदारों के साथ होली खेल रहे थे तभी शराब के नशे में पड़ोस का ही विद्यानंद सिंह उर्फ बाकी सिंह अपने कुछ अन्य दोस्तों के साथ पहुंचा और बदसुलुकी करने लगा। मना करने पर दोनों के बीच बात विवाद हो गया और मामला हाथापाई तक पहुंच गया।
Accident: पटना में थार और बुलेट की टक्कर में दो की मौत
बात यहीं खत्म नहीं हुई और बाकी सिंह ने घर से पिस्तौल लाकर शिक्षक को गोली मार दी। घटना के मौके पर अफरातफरी मच गई। आनन फानन में लोगों घायल को सदर अस्पताल पहुंचाया जहां से बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पर स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई है।
मुंगेर से अमृतेश सिन्हा की रिपोर्ट
https://www.youtube.com/@22scopebihar/


