मोबाइल छीन कर भाग रहे BIKE सवार बदमाश हुए दुर्घटना का शिकार, फिर…

जहानाबाद: जहानाबाद में झपट्टा मारकर मोबाइल लेकर भाग रहे तीन बदमाश दुर्घटना का शिकार हो गए। दुर्घटना में दो बदमाश जख्मी हो गया जबकि तीसरा भागने में सफल रहा। मौके पर जुटे लोगों ने दोनों चोर को पुलिस के हवाले कर दिया।

LAKHISARAI में नाबालिग हत्याकांड में नाबालिग समेत 3 गिरफ्तार

मामला जहानाबाद के काजीसराय टेहटा सड़क मार्ग पर लंगड़ीसराय के समीप की है। स्थानीय लोगों ने बताया कि एक व्यक्ति से मोबाइल छीन कर बाइक सवार तीन बदमाश तेज गति से भाग रहे थे इसी क्रम में बाइक समेत वे नहर में गिर गए। घटना में दो बाइक सवार बदमाश बुरी तरह से जख्मी हो गए।

Accident: पटना में थार और बुलेट की टक्कर में दो की मौत

स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर काको थाना की पहुंच कर दोनों घायल बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान साहोविगहा निवासी सुमंत कुमार और हुलासगंज थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर निवासी छोटू कुमार के रूप में की गई। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल अवस्था में दोनों बदमाशों को पीएमसीएच पहुंचाया जहां वे इलाजरत हैं।

होली की खुशी बदली मातम में, होलिका दहन के लिए उपला मांगने गए किशोर को…, हुई मौत

मामले में पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों की सूचना पर दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर इलाज कराया जा रहा है। पूछताछ के बाद उनके गिरोह के बारे में जानकारी इकट्ठी कर कार्रवाई की जाएगी।

जहानाबाद से गौरव सिन्हा की रिपोर्ट 
https://www.youtube.com/@22scopebihar/

Home

 

Bharat Tex 2026: भारत टेक्स 2026 में चमका Bihar Pavilion, निवेशकों...

भारत टेक्स 2026 के तीसरे दिन भी बिहार पैवेलियन में आगंतुकों की भारी भीड़ उमड़ी। निवेशकों ने बिहार के टेक्सटाइल और अपैरल सेक्टर में...

Bihar Health Department: बिना मंजूरी ड्यूटी से गायब डॉक्टर होंगे Suspend,...

बिहार स्वास्थ्य विभाग के सचिव कुमार रवि ने बिना स्वीकृत अवकाश ड्यूटी से अनुपस्थित रहने वाले डॉक्टरों के निलंबन की चेतावनी दी। निजी अस्पताल...

Jharia Viral Video: वीडियो में बेरहमी से पिटाई… फिर अचानक लापता...

Jharia Viral Video: झरिया के पाथरडीह पुलिस स्टेशन इलाके में सोशल मीडिया पर मारपीट का एक वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में सनसनी...