डिजीटल डेस्क : गिरफ्तार फातिमा की कुंडली निकालेगी यूपी ATS, CM Yogi को टपकाने की दी थी धमकी। उत्तर प्रदेश के CM Yogi आदित्यनाथ को टपकाने (जान से मारने ) की धमकी भरा संदेश देने वाली 24 वर्षीया फातिमा से अब यूपी ATS (आतंकवाद निरोधक दस्ता) भी पूछताछ करेगी।
ATS का मकसद फातिमा की पूरी कुंडली निकालने एवं उसे खंगालने की है ताकि किसी प्रकार की आशंका को सिरे से शून्य किया जा सके। उसके लिए यूपी ATS की एक टीम मुंबई के लिए रवाना हो रही है और सोमवार को मुंबई पहुंचकर फातिमा से पूछताछ शुरू करेगी।
फातिमा की गिरफ्तारी में रही यूपी ATS की अहम भूमिका
उत्तर प्रदेश के CM Yogi आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने वाली महाराष्ट्र की 24 वर्षीय फातिमा खान को गिरफ्तार करने में महाराष्ट्र की मुंबई क्राइम ब्रांच को यूपी ATS से काफी अहम सहयोग मिला।
इलेक्ट्रानिक्स साक्ष्यों के आधार पर आरोपी पर हाथ डालने के लिए सभी संभाव्य पुख्ता साक्ष्य एवं सही निर्दिष्ट ठिकाना ढूंढ़ निकालने में यूपी ATS ने काफी अहम इनपुट भी मुहैया कराए थे।
फातिमा ने मुंबई ट्रैफिक पुलिस के व्हाट्सएप नंबर पर धमकी भरा संदेश भेजा था कि अगर यूपी के CM Yogi 10 दिनों के भीतर पद से इस्तीफा नहीं देते हैं, तो उन्हें एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की तरह मार दिया जाएगा।
उसी के बाद आनन-फानन में हरकत में आई मुंबई पुलिस ने इलेक्ट्रानिक साक्ष्यों के आधार पर धमकी देने वाली 24 वर्षियी फातिमा खान को गिरफ्तार किया है।

मुंबई के निकट ठाणे जिले के उल्हासनगर इलाके की है यह फातिमा खान…
उत्तर प्रदेश के CM Yogi आदित्यनाथ को धमकी देने के लिए मुंबई का ठिकाना चुनना और मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को धमकाने के लिए चुनना, आदि विषयों पर भी जांच शुरू हो गई है। गिरफ्तार फातिमा ने बीते शनिवार को महाराष्ट्र पुलिस के कंट्रोल रूम को फोन करके CM Yogi योगी आदित्यनाथ के लिए धमकी दी।
फातिमा ने Yogi आदित्यनाथ से CM के पद से इस्तीफा देने की मांग करते हुए कहा था कि नहीं मानने पर ‘…करेंगे बाबा सिद्दीकी जैसा हाल…’। मुंबई शहर पुलिस के ट्रैफिक कंट्रोल रूम को एक अज्ञात नंबर से यह धमकी वाला संदेश आया था।
CM Yogi आदित्यनाथ को पद से इस्तीफा ना देने पर जान से मारने की धमकी देने वाली फातिमा खान की तत्काल जांच में जो पृष्ठभूमि मिली है, वह भी पुलिस को चौंका रही है। फिलहाल, फातिमा से मुंबई पुलिस टीम पूछताछ जारी हैं एवं उसके परिवारवालों से लेकर उसके मिलने-जुलने वालों से भी फातिमा का पूरा ब्योरा खंगालने का काम जारी है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, 24 वर्षीया फातिमा खान अपने परिवार के साथ महाराष्ट्र के ठाणे जिले के उल्हासनगर इलाके में रहती है। उसके पिता लकड़ी का कारोबार करते हैं।
फातिमा ने इनफॉरमेशन टेक्नालॉजी में स्नातक की डिग्री हासिल की है। फातिमा के बारे में मुंबई पुलिस ने आधिकारिक तौर पर सिर्फ इतना बताया है कि महिला अच्छी तरह से शिक्षित है, लेकिन मानसिक रूप से अस्थिर है।

महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार के लिए तय हैं CM Yogi के दौरे, यूपी और महाराष्ट्र पुलिस हाई अलर्ट पर…
महाराष्ट्र पुलिस ने पूरे प्रकरण की विस्तृत की जानकारी यूपी पुलिस से साझा की है। मामले की जांच की जा रही है। मुंबई पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पुलिस अलर्ट पर है, क्योंकि CM Yogi आदित्यनाथ 20 नवंबर को होने वाले राज्य विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार करने महाराष्ट्र के दौरे पर जाने वाले हैं।
उनके चुनाव प्रचार के कार्यक्रम अभी तय हो रहे हैं और जल्द ही भाजपा के चुनावी रणनीतिकारों की ओर से CM Yogi के प्रचार कार्यक्रमों की घोषणा होनी है। बता दें कि मुंबई में हाल ही में एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उस हत्याकांड में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम सामने आया था।
अब CM Yogi आदित्यनाथ को जो धमकी दी गई है, उसमें भी बाबा सिद्दीकी जैसा हाल करने की बात कही गई है। ताजा प्रकरण के बाद से, मुंबई और यूपी पुलिस दोनों ही CM Yogi आदित्यनाथ की सुरक्षा और कार्यक्रमों को लेकर हाई-अलर्ट पर हैं।
बता दें कि CM Yogi आदित्यनाथ को धमकी मिलने का यह पहला मामला नहीं है। CM Yogi को पहले भी कई बार ऐसी धमकियां मिल चुकी हैं। उत्तर प्रदेश के CM Yogi को सोशल मीडिया के जरिए कई बार धमकियां दी जा चुकी हैं।
इसी साल बीते मार्च महीने में लखनऊ स्थित नियंत्रण कक्ष सुरक्षा मुख्यालय में रात में फोन करके CM Yogi आदित्यनाथ को को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। उससे पहले बीते दिसंबर 2023 में भी CM Yogi आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी दी गई थी।


















