गयाजी-टिकारी रोड पर भीषण सड़क हादसा, आमने-सामने टक्कर में 2 युवकों की मौत, 2 घायल

गयाजी : बड़ी खबर गयाजी से है जहां सुबह सुबह गया-टिकारी रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना चंदौती थाना क्षेत्र के केवाली गांव की है, तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए और घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो लोग बुरी से घायल हो गए। मृतकों की पहचान अक्षय कुमार (22 साल) और बेलमा गांव निवासी सुभाष कुमार (25 साल) के रूप में की गई है।

हादसे की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई

वहीं हादसे की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क जाम कर जमकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर चंदौती थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

Gaya Acc 1 1 22Scope News

यह भी पढ़े : पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिए में से निकलने लगा धुआं, 30 मिनट तक रुकी रही गाड़ी

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img