रांची: प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या में होटल का किराया रिकॉर्ड तोड़ रहा है.
सभी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का साक्षी बनने को आतुर हैं.
सबसे अधिक बुकिंग 22 जनवरी के लिए है. हाल ही में खुले पार्क इन रेडिसन होटल में सबसे आलीशान कमरा एक लाख रुपये में बुक किया गया है.
होटल के एक अधिकारी ने बताया कि होटल पहले ही बुक हो चुका है, लेकिन अभी भारी भीड़ आने की उम्मीद है.
हर दिन यह संख्या बढ़ती जा रही है, जिस कारण अचानक से वहां पर होटल के कमरों से लेकर खाने और किराये के दाम पांच गुना तक बढ़ चुके हैं.
खास बात यह है कि किराये में इतनी अधिक वृद्धि होने के बाद भी होटल की बुकिंग में हर दिन बढ़ोतरी हो रही है.
एक अनुमान के मुताबिक, 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान देशभर से करीब तीन से पांच लाख लोगों के अयोध्या पहुंचने की उम्मीद है.
ऐसे में किराये में और बढ़ोतरी की उम्मीद जतायी जा रही है.




