अब और कितने फंसेंगे ट्रांसफर पोस्टिंग और जमीन घोटाले में….

रांची: जमीन घोटाला और ट्रांसफर पोस्टिंग के मामले में चल रही ईडी की जांच की आंच झारखंड के किन नेताओं को अपने चंगुल में लेगी इसको लेकर अभी कुछ भी कहना आसान नहीं है.

पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहले भी जमीन घोटाले मामले में जेल में है. वहीं अब अंबा प्रसाद का पूरा परिवार जमीन घोटाले और ट्रांसफर पोस्टिंग के अवैध कारोबार को लेकर चल रहे ईडी की जांच में संदेह के दायरे में आ चुके है.

दोनो ही मामले में ईडी की अंबा प्रसाद के 17 ठिकानों पर चल रही छापेमारी कुछ देर पहले ही खत्म हो गई है. वहीं अंबा प्रसाद के भाई के बारें में अभी भी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है कि किस मामले में ईडी उनसे पूछताछ कर रही है, मामले पर ईडी सूत्र बता रहे है कि अंबा के भाई प्रत्यक्ष रुप से अवैध खनन के मामले में शामिल है.

इसको लेकर ईडी के पास सबूत भी है. छापेमारी के दौरान जब ईडी के अधिकारियों ने अंबा के भाई से जब्त कागजातों के आधार पर सवाल पूछे तो उन्होने उन सवालों का जवाब नहीं दिया.

अंबा पहले ही ईडी की कार्यवाही को राजनीति से प्ररित बता चुकी हैं. 22 SCOPE से बातचीत दौरान अंबा ने पहले ही बताया था कि उनका भाई पहले से तीन दिनों से बीमार है, छापेमारी के दौरान ईडी के अधिकारी लगातार उसे परेशान कर रहे है.

Vintage Bentley Cars in Jharkhand: जब सड़क पर दौड़ा इतिहास! 1926...

Vintage Bentley Cars in Jharkhand: कभी-कभी सड़क पर गुजरती कोई गाड़ी केवल एक वाहन नहीं होती, बल्कि अपने साथ इतिहास का पूरा दौर लेकर...

JBVNL Transfer News: झारखंड बिजली विभाग में बड़ा फेरबदल! अमित कुमार,...

JBVNL Transfer News, रांची: झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने पांच विद्युत कार्यपालक अभियंताओं का तबादला करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।...

Bihar Rabi Farming Target 2026: बिहार में 48 लाख हेक्टेयर में...

Bihar Rabi Farming Target 2026: बिहार सरकार ने वर्ष 2026 के रबी महाअभियान के तहत करीब 48 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में वासंतिक यानी रबी...