गिरिडीह में भारी मात्रा में कैश बरामद……..

260
गिरिडीह में भारी मात्रा में कैश बरामद........
गिरिडीह में भारी मात्रा में कैश बरामद........
Advertisment

गिरिडीहः लोकसभा चुनाव को लेकर गिरिडीह पुलिस लगातार चौकस है और वाहन जांच में जुटी हुई है। जिसके परिणाम स्वरूप ही वाहन जांच में बड़े पैमाने पर रूपयों के साथ-साथ कई अवैध सामान जप्त किए जा रहे है।

Advertisment

ये भी पढ़ें-युवक को चाकू घोंपा, हालत गंभीर……….

इसी क्रम में जिले के सरिया थाना पुलिस ने सोमवार की देर रात वाहन जांच अभियान के क्रम में एक वाहन से भारी मात्रा में कैश बरामद किया गया है।

9 लाख 95 हजार रूपये नगद जब्त किया गया है

पुलिस के द्वारा लगभग 9 लाख 95 हजार रूपये नगद जब्त किया गया है। जानकारी के अनुसार जब्त राशि को सरिया थाना पुलिस ने बगोदर से सरिया आ रहे शक्ति प्रकाश के बाइक से जब्त किया है। पुलिस अब शक्ति प्रकाश से पूछताछ करने में जूटी हुई है।

मामले पर एसपी दीपक कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट लगने के बाद से अब तक गिरिडीह जिले में एक करोड़ 77 लाख 33 हजार 340 रूपए नगद जप्त किए जा चुके हैं।

Elite institute 5 22Scope News

ये भी पढ़ें-नहीं रहा पाकिस्ताना डॉन अमीर सरफराज……..

वहीं 1300 लीटर अवैध शराब के अलावे अलग-अलग स्थानों से करीब 29 किलो गांजा बरामद किया गया है। बताया कि जप्त की गई नगद राशि, शराब, गांजा, महुआ एवं अन्य पदार्थों का अनुमानित मूल्य लगभग 2 करोड़ 17 लाख रुपए है।

Advertisement
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates