युवक को चाकू घोंपा, हालत गंभीर……….

Gumla- गुमला में ऑटो खड़ा करने के विवाद में ऑटो चालक को चाकू घोंप कर घायल करने का मामले सामने आया है। यह घटना सिसई थाना क्षेत्र के मेन रोड की बताई जा रही है। घायल युवक की पहचान राहुल कुमार सोनी के रुप में हुई है जो कि कुलंकेरी गांव की बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें-और यहां चलते-चलते लग गई कार में आग, आगे फिर हुआ……..

चालक को आननफानन में इलाज के लिए सिसई अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राथमिक उपचार के बाद परिजनों उस राजधानी रांची ले आए हैं। जानकारी के अनुसार राहुल मेन रोड स्थित प्रिंस स्टोर के समीप अपना ऑटो को खड़ा कर राम साहू, अजय कुमार के साथ ऑटो में बैठा हुआ था, उस समय प्रिंस स्टोर बन्द था।

युवको ने बेल्ट और लात घूंसो से पीटा

वहीं बगल में राहुल की मां खरीददारी कर रही थी। इसी दौरान दुकान मालिक स्कूटी लेकर आया और दुकान के आगे ऑटो खड़ा करने को लेकर गाली गलौज करते हुए लाथ घुसा से मारने लगा। विरोध करने पर वह दौड़कर दुकान से चाकू लेकर आया और अचानक पेट में चाकू से वार कर दिया, जिसके बाद उसके साथ 5-7 अज्ञात युवक भी बेल्ट और लात घूंसे से मारने लगे।

Cesto mart add 20 22Scope News

ये भी पढ़ें-और यहां टमाटर की मच गई लूट, हुआ ऐसा…….

घायल देख राहुल के साथ के युवक भय से किनारे हो गए, उसके चीखने पर उसकी मां लक्ष्मी देवी बचने आई तो उसके साथ भी मारपीट किया गया। घटना के बाद भीड़ जमा हो गई तो सभी भाग गए। घटना के बाद घायल राहुल के परिजनों ने थाने में मामला दर्ज कराया है।

 

Land Fraud: रांची में जमीन बेचने के नाम पर 35 लाख...

 रांची के बीआईटी मोड़ क्षेत्र में जमीन बिक्री के नाम पर 35 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने पांच...

Expired Beer Scam: बोकारो में नष्ट करने की जगह दुकान पहुंची...

 बोकारो में नष्ट करने के लिए परमिट ली गई 1500 पेटी एक्सपायर्ड बीयर कथित तौर पर दुकानों तक पहुंच गई। उत्पाद विभाग ने जांच...

Maiya Samman Yojana Update: झारखंड में 6 लाख घटे लाभुक, सत्यापन...

झारखंड में मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों की संख्या लगातार घट रही है। सत्यापन के बाद यह आंकड़ा 50 लाख से नीचे जा सकता...