Advertisment

मानवता शर्मसार : ग्रामीणों ने पहले युवक का सिर मुड़ाया, फिर अर्धनग्न कर घुमाया पूरा गांव

ग्रामीणों ने युवक पर लगाया मोबाइल चोरी का आरोप

नवादा : नवादा में मोबाइल चोरी के आरोप में एक युवक को तालिबानी सजा दिया गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना सिरदला थाना क्षेत्र के लौंद बाजार की है। इस घटना के बाद मानवता शर्मसार हो गई है।

बताया जा रहा है कि चार दिन पूर्व गांव में एक मोबाइल चोरी हो गया था। जिसे आज उक्त युवक के पास से बरामद किया गया। मोबाइल बरामद होने के बाद ग्रामीणों ने युवक का सिर मुड़वाकर और अर्धनग्न कर पूरे गांव में घुमाया। जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह लोग कानून को अपने हाथों में लेकर युवक को दंडित कर रहे हैं। इस संबंध में सिरदला थाना अध्यक्ष से जब पूछा गया तो उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो प्राप्त हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।

रिपोर्ट : अनिल शर्मा

Palamu Teacher Maternity Leave Controversy: प्रसूति अवकाश नहीं मिलने से नवजात...

Palamu Teacher Maternity Leave Controversy: पलामू ज़िले में मैटरनिटी लीव (प्रसूति अवकाश) को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। शिक्षिका की डिलीवरी के दौरान...

Pralhad Joshi Education Minister: आखिर कौन हैं प्रह्लाद जोशी? जिन्हें मिली...

Pralhad Joshi Education Minister: NEET-UG 2026 परीक्षा को लेकर देश भर में चल रहे विवाद और छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के बीच, केंद्र सरकार ने...

Jamtara Cashew Processing Unit: क्या जामताड़ा बनेगा झारखंड का ‘काजू हब’?...

Jamtara Cashew Processing Unit: जामताड़ा ज़िला प्रशासन ने काजू उत्पादन और उससे जुड़े उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए अपनी कोशिशें तेज़ कर दी...