Advertisment

ताड़ी पर लगे प्रतिबंध का विरोध, सैकड़ों की संख्या में गांधी मैदान पहुंचे पासी समाज के लोग

ताड़ी पर लगे प्रतिबंध का विरोध, सैकड़ों की संख्या में गांधी मैदान पहुंचे पासी समाज

पटना : ताड़ी पर लगे प्रतिबंध का बिहार में विरोध तेज हो गया है.

राजधानी पटना के सड़कों पर हजारों की संख्या में पासी समाज के लोग उतर गए हैं.

और ताड़ी पर से प्रतिबंध हटाने की मांग कर रहे हैं.

इसको लेकर पासी समाज ने विधानसभा मार्च करने गांधी मैदान पहुंचे.

हालांकि पुलिस अधिकारियों द्वारा समझाने बुझाने के बाद पासी समाज के लोगों ने गांधी मैदान में सभा की.

पासी समाज ने सभा के माध्यम से अपनी मांग को सरकार के समक्ष रखा.

पासी समाज के लोगों की मांग है कि, ताड़ी पर से प्रतिबंध हटाया जाए

और ताड़ी का कारोबार करने वाले जिन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है उन्हें रिहा किया जाए.

इसी मांग को लेकर आज पासी समाज का विधानसभा मार्च था. हालांकि मार्च गांधी मैदान में सभा के रूप में तब्दील हो गया.

पासी समाज के लोगों ने निकाला मार्च

बिहार में ताड़ी पर लगे प्रतिबंध का विरोध लगातार जारी है. ताड़ी पर प्रतिबंध लगाये गये प्रतिबंध के विरोध में गया में पासी समाज के लोगों ने मार्च निकाला. इस सिलसिले में पटना के गांधी मैदान तक रैली निकाली गई. रैली में पासी समाज के हजारों महिला पुरूष प्रदर्शन करते हुए पहुंचे.

नीतीश सरकार पर लगाया पेट पर लात मारने का आरोप

पासी समाज ने नीतीश सरकार के खिलाफ जम कर नारेबाजी की. रैली में शामिल महिलाओं ने नीतीश कुमार पर पीठ के बजाय पेट पर लात मारने का आरोप लगाते हुए पहले की तरह ही ताड़ी की बिक्री कराने की अनुमति देने की मांग की. पासी समाज के लोगों के मुताबिक ताड़ी को शराब की श्रेणी में लाना समझ से परे है.

गौरतलब है कि सीएम नीतीश कुमार के आदेश पर ताड़ी पर लगाये गये प्रतिबंध के खिलाफ पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने भी विरोध किया है. प्रदेश में भाजपा सहित अन्य विपक्षी दल भी ताड़ीबंदी के सरकार के फैसले पर सवाल खड़ा कर रहें हैं.

रिपोर्ट : प्रणव

विरोध के आगे झुकी सरकार, धनबाद,बोकारो में क्षेत्रीय भाषाओं की सूची से मगही,भोजपुरी हटा

Coal Mine PF Rules 2026: PF कानून तोड़ने वालों पर कैसे...

Coal Mine PF Rules 2026: केंद्र सरकार ने कोयला खदानों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए 'कोल माइन्स प्रोविडेंट फंड' (CMPF) से जुड़े...

Jharkhand High Court Football Ground Tender: रांची हाईकोर्ट में फुटबॉल मैदान...

Jharkhand High Court Football Ground Tender: झारखंड हाई कोर्ट ने रांची के धुर्वा में नए हाई कोर्ट कॉम्प्लेक्स के अंदर प्रस्तावित फुटबॉल मैदान के निर्माण...

Sakhua Mahotsav Ranchi 2026: रांची में पहली बार क्यों हो रहा...

Sakhua Mahotsav Ranchi 2026: पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और झारखंड की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के मकसद से, रांची नगर निगम पहली बार...