कुड़मी समाज के ST दर्जे की मांग के विरोध में सोनोट संथाल समाज, 13 अक्टूबर को आदिवासी आक्रोश महारैली का किया ऐलान

Dhanbad: कुड़मी समाज के अनुसूचित जनजाति (ST) दर्जे की मांग का विरोध अब सोनोट संथाल समाज भी करेगा। सोनोट संथाल समाज ने 13 अक्टूबर को गोल्फ ग्राउंड में आदिवासी आक्रोश महारैली आयोजित करने की घोषणा की है। इस रैली का उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकार को यह संदेश देना है कि कुड़मी समाज के एसटी सूची में शामिल करने की मांग का आदिवासी संगठनों द्वारा कड़ा विरोध किया जा रहा है।

कुड़मी समाज के मांग के खिलाफ आदिवासी समाज :

सोनोट संथाल समाज के पदाधिकारियों ने सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इस महारैली में झारखंड और पश्चिम बंगाल से हजारों की संख्या में आदिवासी समुदाय के लोग भाग लेंगे। रैली के माध्यम से आदिवासी समाज अपनी एकजुटता दिखाते हुए अपनी आवाज प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और राज्यपाल तक पहुंचाएगा। रैली के उपरांत उपायुक्त को मांग पत्र सौंपा जाएगा।

रिपोर्ट : अनिल पांडे

Bihar Flood 2026: बिहार में बाढ़ पर CM सम्राट चौधरी का...

Bihar Flood 2026: बिहार में बाढ़ की वर्तमान स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। इस...

Bihar NSD Centre Patna: अब अभिनय सीखने के लिए बिहार से...

Bihar NSD Centre Patna: बिहार के कलाकारों और रंगकर्मियों के लिए राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (NSD) का नया केंद्र स्थापित होने की पहल बड़ी उम्मीद...

Jio के 10 साल: ₹228 वाला 1GB डेटा अब ₹8 से...

Jio के 10 साल, Ranchi: एक समय था जब मोबाइल खर्च बचाने के लिए लोग मिस्ड कॉल का सहारा लेते थे। घर पहुंचने की...