Excise Constable Exam Date: सरहुल पर्व के कारण परीक्षा तिथि बदलने की मांग

 झारखंड में सरहुल पर्व के चलते 22 मार्च को होने वाली उत्पाद सिपाही परीक्षा की तिथि बदलने की मांग। आदिवासी छात्र संघ ने सरकार से परीक्षा आगे बढ़ाने का अनुरोध किया।


 Excise Constable Exam Date रांची: झारखंड में 22 मार्च को निर्धारित उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा की तिथि को लेकर विवाद शुरू हो गया है। आदिवासी छात्र संघ ने सरहुल पर्व के मद्देनजर परीक्षा की तारीख में बदलाव की मांग की है। संघ का कहना है कि उसी दिन सरना समुदाय का प्रमुख प्रकृति पर्व सरहुल मनाया जायेगा, जिससे बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों को परीक्षा देने में कठिनाई हो सकती है।

आदिवासी छात्र संघ के केंद्रीय अध्यक्ष सुशील उरांव ने कहा कि 21 से 22 मार्च तक पूरे राज्य में सरहुल पर्व धूमधाम से मनाया जायेगा। इस दौरान गांवों और शहरों में जुलूस, पूजा-अर्चना और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं, जिसमें सरना समुदाय के लोग बड़ी संख्या में शामिल होते हैं।


Key Highlights

  • आदिवासी छात्र संघ ने उत्पाद सिपाही परीक्षा की तिथि बदलने की मांग की

  • 22 मार्च को सरहुल पर्व के कारण परीक्षा में परेशानी की आशंका

  • गांव और शहरों में जुलूस और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे आयोजित

  • कई स्थानों पर यातायात प्रभावित होने की संभावना

  • अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए परीक्षा एक-दो दिन आगे बढ़ाने का सुझाव


 Excise Constable Exam Date: सरहुल के कारण यातायात प्रभावित होने की आशंका

सुशील उरांव ने कहा कि सरहुल पर्व के अवसर पर कई स्थानों पर जुलूस और कार्यक्रम होने के कारण यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो सकती है। ऐसे में 22 मार्च को आयोजित होने वाली उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है।

 Excise Constable Exam Date: सरकार से परीक्षा तिथि आगे बढ़ाने की मांग

संघ के केंद्रीय अध्यक्ष ने राज्य सरकार और संबंधित विभाग से आग्रह किया है कि अभ्यर्थियों की सुविधा और सरहुल पर्व के सम्मान को ध्यान में रखते हुए उत्पाद सिपाही परीक्षा की तिथि को एक या दो दिन आगे बढ़ाने पर विचार किया जाये। उनका कहना है कि इससे परीक्षार्थियों को राहत मिलेगी और पर्व की गरिमा भी बनी रहेगी।

Highlights

सीतामढ़ी सदर अस्पताल का DM रिची पांडे ने किया औचक निरीक्षण

सीतामढ़ी : सीतामढ़ी सदर अस्पताल का जिलाधिकारी रिची पांडे ने औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्था की हकीकत परखी। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की कई...

मुख्यमंत्री ने कहा- मेट्रो सेवा के विस्तार से सड़क यातायात का...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज पटना मेट्रो रेल परियोजना प्रायोरिटी कॉरिडोर के अंतर्गत मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन का शिलापट्ट अनावरण कर एवं...

Dr Megha Rani World Record: सिर्फ 120 मिनट में 120 पेज!...

Dr Megha Rani World Record: झारखंड की राजधानी रांची की रहने वालीं जानी-मानी हिंदी लेखिका, समाज सेविका और साहित्यकार डॉ. मेघा रानी ने अपनी...