Commercial Advertisment

स्कार्पियो व कार की टक्कर में पति-पत्नी की मौत, 3 घायल

औरंगाबाद : औरंगाबाद-हरिहरगंज मुख्य पथ में रिसियप थाना क्षेत्र के घेउरा मोड़ के समीप तेज रफ्तार अनियंत्रित स्कॉर्पियो व कार की भीषण टक्कर में कार सवार पति-पत्नी की मौत हो गई। इस घटना में तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए है। मृतकों में सिमरा थाना क्षेत्र के बैरांव गांव निवासी कुलदीप मेहता के पुत्र धीरज कुमार और धीरज की पत्नी ज्योति देवी शामिल हैं। जो घायल है उनमें धीरज की पुत्री शिवन्या कुमारी, सुहानी कुमारी और पुत्र आदि कुमार शामिल है।

सदर अस्पताल में इलाज के दौरान परिजनों ने बताया कि धीरज अपनी पत्नी व बाल-बच्चों के साथ औरंगाबाद से अपने घर बैरांव लौट रहे थे। जैसे ही रिसियप थाना क्षेत्र के घेउरा मोड़ के समीप पहुंचे तभी अंबा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित स्कॉर्पियो से कार टकरा गई। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि कार सड़क किनारे चार्ट में पलट गई, जिस पर सवार पांचों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इधर, जानकारी मिली कि घटना के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।

यह भी देखें :

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना डायल-112 के पुलिसकर्मियों को दी। सूचना पर डायल-112 की टीम पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए सदस्य अस्पताल पहुंचाया। जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद धीरज, ज्योति व शिवन्या की स्थिति गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया। पता चला कि जमुहार जाने के दौरान रास्ते में ही धीरज और उनकी पत्नी ज्योति की मौत हो गई। वैसे रिसियप थाना की पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़े : करंट की चपेट में आने से अधेड़ की हुई मौत

दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

Bihar Food Safety Inspection: बिहार में मिलावटखोरों पर सरकार की सख्ती,...

Bihar Food Safety Inspection, पटना: बिहार में खाद्य पदार्थों में मिलावट और असुरक्षित खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक लगाने के लिए राज्य सरकार...

Giridih Murder Case: प्रेमिका की हत्या कर रेलवे ट्रैक किनारे फेंका...

Giridih Murder Case: बगोदर थाना क्षेत्र के चिचाकी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक किनारे मिली युवती की लाश के मामले में पुलिस ने...

Ganga Water Treaty Bihar: गंगा जल संधि में बिहार के हितों...

Ganga Water Treaty Bihar, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गंगा जल संधि और फरक्का समझौते से जुड़े मामलों में राज्य के हितों...