कार चालक को आई नींद, जा घुसी ट्रक में, पति-पत्नी की मौत

सड़क दुर्घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल

सरायकेला खरसावां : सरायकेला खरसावां में सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. घायलों को बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया गया है. घटना टाटा-रांची मुख्य मार्ग के एनएच 33 में चांद थाना क्षेत्र के नारगांडीह के पास की है.

बताया जाता है कि कार चलाते समय कार चालक को नींद आ गई थी. नींद आने के कारण कार चालक ने ट्रक में टक्कर मार दी. टक्कर इतना जबरदस्त था कि कार, ट्रक में जा घुसी. जिसमें कार सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं चार अन्य लोग घायल हो गए.

स्थानीय लोगों ने बताया कि कार बरकाकाना से जमशेदपुर की ओर जा रही थी. कार चालक को नींद आ गई थी. उसी दौरान पहले से दुर्घटनाग्रस्त ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. इससे कार में सवार पति-पत्नी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. जबकि चार लोगों को गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को स्थानीय ग्रामीण और चांडिल पुलिस ने तत्काल इलाज के लिए जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल भेज दिया. वहीं पुलिस ने मृतक पति-पत्नी के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. वहीं मामले की जांच में पुलिस जुट गई है.

रिपोर्ट: लाला जब़ी

Palamu Fraud Case: खाद की डीलरशिप और पॉलीहाउस के नाम पर...

Palamu Fraud Case: झारखंड के पलामू जिले में खाद की डीलरशिप दिलाने, पॉलीहाउस निर्माण कराने और पौधारोपण में सहयोग देने के नाम पर 18...

Dhalbhumgarh Double Murder: दो सगी बहनों की हत्या के पीछे क्या...

Dhalbhumgarh Double Murder: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के धालभूमगढ़ प्रखंड की रावताड़ा पंचायत स्थित बबईदा गांव में सोमवार को दो सगी बहनों की...

Nita Ambani Initiative: अब हर सप्ताह पढ़ सकेंगे देश-दुनिया की खबरें,...

Nita Ambani Initiative: दृष्टिबाधित लोगों तक समाचार और जरूरी जानकारियां नियमित रूप से पहुंचाने के उद्देश्य से रिलायंस फाउंडेशन ने अहम पहल की है।...