Advertisment

मायके गई पत्नी से फोन पर हुआ विवाद, पति ने लगा लिया फांसी

रांची: सदर थाना क्षेत्र के तिरिल स्थित शांति विहार में रहने वाले एक व्यक्ति ने शुक्रवार की देर रात अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

मृतक का नाम चंदन कुमार है। वह पेशे से मजदूर था। जानकारी के अनुसार, उसकी पत्नी मायके गई हुई है। शुक्रवार को फोन पर पत्नी के साथ उसका विवाद हुआ था।

इसके बाद देर रात अचानक चंदन ने अपने कमरे में जाकर दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। कमरे से आवाज आनी बंद हो गई। कुछ समय बाद परिवार के सदस्यों को अनहोनी की आशंका हुई तो उन्होंने दरवाजा खटखटाया।

इस पर न तो किसी तरह की आवाज आई और न ही दरवाजा खोला। तब कमरे का दरवाजा तोड़ा गया।

अंदर देखा कि चंदन फंदे से झूल रहा है। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया।

Dhanbad Police Amanat Program: धनबाद पुलिस का ‘अमानत’ बना उम्मीद की...

Dhanbad Police Amanat Program: भरोसे और टेक्नोलॉजी के सही इस्तेमाल का बेहतरीन उदाहरण पेश करते हुए, धनबाद पुलिस ने शनिवार को खोए या चोरी...

Nirsa BJP Press Conference: निरसा में भाजपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘हमें...

Nirsa BJP Press Conference: शनिवार को निरसा के पांड्रा स्थित BJP कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। इसमें BJP के ग्रामीण ज़िला अध्यक्ष मोहन...

Lohardaga Tractor Accident: लोहरदगा के स्टार कॉलोनी में बड़ा हादसा टला,...

Lohardaga Tractor Accident: लोहरदगा शहर के स्टार कॉलोनी इलाके में शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब निर्माण सामग्री ले जा रहे एक...