सासाराम : पति के अवैध संबंध के विरोध करने पर पति ने पत्नी को रॉड से जमकर पिटाई कर डाली। घटना रोहतास जिला के सासाराम मुफस्सिल थाना के बांसा गांव का बताया गया। घायल महिला साजिया परवीन बताई गई है अनीता साजिया प्रवीन ने बताया कि उसके पति राशिद इकबाल का किसी अन्य महिला से अवैध संबंध है। इस नाजायज संबंध के विरोध करने पर उसके पति राशिद इकबाल ने रॉड से जमकर पिटाई कर डाली। जहां महिला को गंभीर हालत में सदर अस्पताल सासाराम में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
अवैध संबंध
महिला का आरोप है कि मायके से बार-बार पैसा मांगने तथा अन्य महिला के नाजायज संबंध को लेकर बिरोध करने पर आय दिन मारपीट करते रहते हैं। जिससे महिला काफी परेशान है। महिला ने बताया कि उसका दो बच्चे भी हैं। लेकिन उसके पति आए दिन प्रताड़ित करते हैं जिससे वह परेशान है।
दयानन्द तिवारी की रिपोर्ट