आईएपी रांची शाखा ने बच्चों के विस्तारित पोषण पर किया कार्यशाला का आयोजन, शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल

रांचीः रिम्स ट्रामा सेंटर के ऑडिटोरियम में आईएपी रांची शाखा द्वारा बच्चों में विस्तारित पोषण पर कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसमें रांची और राज्यभर के शिशु रोग विशेषज्ञों ने भाग लिया. कार्यशाला में एम्स देवघर से आये डाॅ सार्थक दास, डॉ तारक नाथ घोष (वर्धमान मेडिकल कॉलेज), डॉ सुनिता कात्यायन और डॉ अमर वर्मा ने अपना व्याख्यान दिया. चर्चा में मुख्य रूप से पोषण की कमी की समस्या और उसके निराकरण पर बल दिया गया. डॉ कत्यायन में स्तनपान और उससे होने वाले फायदों पर चर्चा किया गया. जबकी डॉ सार्थक ने प्रीटर्म और कम वजन वाले बच्चों में पोषण को कायम करने के उपायों पर चर्चा की. डॉ अमर वर्मा ने सीलिएक बिमारी और बच्चों के मोटापा  से लड़ने के उपाय बताए. कार्यक्रम का उद्‌घाटन रिम्स के निदेशक डॉ राजीव गुप्ता द्वारा किया गया. इसी क्रम में एक दिवसीय पेडीकॉन का आयोजन होना है.

कार्यक्रम का उद्‌घाटन रिम्स के निदेशक डॉ राजीव गुप्ता द्वारा किया गया

 

Jamshedpur Janmashtami Mahotsav: सूर्य मंदिर में भक्ति और संस्कृति का संगम,...

Jamshedpur Janmashtami Mahotsav: सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर समिति की ओर से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर...

SAIL August 2026 Sales Record: SAIL ने अगस्त में बनाया उत्पादन...

SAIL August 2026 Sales Record, बोकारो: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) ने अगस्त 2026 में उत्पादन और बिक्री के क्षेत्र में मजबूत प्रदर्शन...

JSSC CGL Case: जेएसएससी कार्यालय में CID की छापेमारी, सचिव सुधीर...

 JSSC CGL परीक्षा में गड़बड़ी की जांच के बीच CID ने रांची स्थित JSSC कार्यालय में छापेमारी की। सचिव सुधीर गुप्ता से पूछताछ जारी...