Advertisment

पटना में जुटे देश भर के कलाकार IAS अधिकारी, अपनी कला से जीता लोगों का दिल

अखिल भारतीय असैनिक सेवा संगीत, नृत्य एवं लघु नाट्य प्रतियोगिता में सजा कला का मंच। अलग-अलग राज्यों से आए IAS अधिकारियों ने अभिनय कौशल का किया प्रदर्शन। पोरस सिंकदर नाटक के मंचन से बिहार के अधिकारियों ने जीता दर्शकों का दिल

पटना: बिहार सचिवालय स्पोर्ट्स फाउंडेशन के तत्वावधान में और केंद्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा बोर्ड, भारत सरकार के मार्गदर्शन में ‘अखिल भारतीय असैनिक सेवा संगीत, नृत्य एवं लघु नाट्य प्रतियोगिता 2024-25’ का शुभारंभ मंगलवार को हुआ। इसी कड़ी में बुधवार को उर्जा स्टेडियम राजवंशी नगर Patna में अलग-अलग राज्यों से आए सिविल सेवा के अधिकारियों (IAS) ने मंच पर अपने कला का प्रदर्शन किया और दर्शकों-जजों का दिल जीत लिया। प्रतियोगिता में संगीत, नृत्य और नाट्य विधाओं के माध्यम से सामाजिक मुद्दों, देशभक्ति और मानवीय संवेदनाओं को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया।

Bihar Cabinet विस्तार: बिहार में जाति के सहारे जमात जुटाने की है एनडीए की कोशिश

इस आयोजन का उद्देश्य कला और संस्कृति के प्रति रुचि बढ़ाना और सिविल सेवा के इन अधिकारियों की प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर पर मंच प्रदान करना है। आने वाले दिनों में कई रोचक और प्रेरणादायक प्रस्तुतियां देखने के लिए मिलेगी। यह कार्यक्रम तीन मार्च तक आयोजित किया जा रहा है। बुधवार की प्रस्तुति में छत्तीसगढ़ सेक्रेटेरिएट, हरियाणा सेक्रेटेरिएट, कर्नाटक सेक्रेटेरिएट, आरएसबी चंडीगढ, आरएसबी हैदराबाद, आरएसबी मुंबई ने भाग लिया।

समाज के दोहरे रवैये को उजागर करता है संक्रमण

कार्यक्रम में हरियाणा की तरफ नाटक ‘बलात्कार’ का मंचन किया गया। यह नाटक महिलाओं के प्रति समाज के दोहरे रवैये को उजागर करता है। जहां एक पिता समान व्यक्ति ही लड़की की अस्मिता पर हमला करता है। वहीं, परिस्थितियों से जूझती हुई नायिका अंततः न्याय प्राप्त करती है।

1 377 scaled 22Scope News

मुंबई की तरफ से ‘उनीवांची गोष्ठा’ का मंचन

आरएसबी मुंबई ने ‘उनीवांची गोष्ठा’ नाटक की प्रस्तुति दी। इस नाटक में एक अंधे युवक और गूंगी लड़की की शादी के बाद उत्पन्न हुई परिस्थियों को प्रस्तुत किया गया। इस मंचन का संदेश यह रहा कि यदि हम एक-दूसरे की कमियों को स्वीकार कर साथ दें, तो जीवन सुखमय हो सकता है। आरएसईबी, चंडीगढ़ की तरफ से संक्रमण की प्रस्तुति दी गई। पारिवारिक रिश्तों पर आधारित यह नाटक बाप-बेटे की पीढ़ीगत खाई को दर्शाता है, जहां आधुनिकता और परंपराओं के टकराव के बीच समझौते की आवश्यकता को रेखांकित किया गया है।

बिहार की ओर से हुआ पोरस सिंकदर का मंचन

अखिल भारतीय असैनिक सेवा संगीत, नृत्य एवं नाट्य प्रतियोगिता 2024-25 के कार्यक्रम में बिहार सचिवालय टीम द्वारा सिकंदर-पोरस की एतिहासिक कहानी पर नाट्य मंचन किया गया। इस प्रस्तुति ने दर्शकों की खूब तारीफ बटोरी। बिहार के अधिकारियों द्वारा प्रदर्शित पोरस और सिकंदर नाटक भारत की अजेय शक्ति और स्वाभिमान को दर्शाता है, यह संदेश देता है कि भारतीय विपरीत से विपरीत परिस्थितियों में भी कभी झुके नहीं, कभी थके नहीं और गौरवशाली इतिहास को अजेय बनाए रखा।

Bihar में एक और खेल विश्वकप का आयोजन, CM ने शुभंकर और लोगो का किया अनावरण

इस प्रतियोगिता ने समाज के विभिन्न पहलुओं को मंच पर जीवंत किया और दर्शकों को गंभीर संदेश देने में कामयाब रहा। दिन भर चले नाट्य मंचन कार्यक्रम में आयोजन सचिव IAS राहुल कुमार, IAS विजय प्रकाश मीणा, IAS अभिषेक रंजन, IAS विनोद दूहन, IAS साहिला, IAS प्रतिभा रानी, IAS निखिल धनराजर निप्पनीकर, IAS शेखर आनन्द, IAS आशुतोष द्विवेदी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति की उपस्थिति बनी रही।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    राज्य की इन भूमियों को BIADA देगी नए उद्योग को, नई एग्जिट नीति के तहत लिया गया निर्णय

Jharkhand Bus Permit Crisis: 200 से अधिक बसों का Renewal अटका,...

झारखंड में बस परमिट और रिन्यूअल का काम तीन वर्षों से प्रभावित है। 200 से अधिक बसों का परमिट नवीनीकरण लंबित होने पर बस...

Ranchi Railway News: लोधमा-पिस्का Link Rail Line को मिली मंजूरी, हटिया...

रांची की लोधमा-पिस्का लिंक रेल लाइन परियोजना को झारखंड सरकार की मंजूरी मिल गई है। 17 किमी लंबी इस परियोजना से हटिया और रांची...

JPSC 14th PT Scam: 2204 सफल अभ्यर्थियों से CID ने मांगे...

 जेपीएससी 14वीं सिविल सेवा पीटी परीक्षा मामले में सीआईडी ने 2204 सफल अभ्यर्थियों से ओएमआर शीट की कार्बन कॉपी सहित साक्ष्य मांगे हैं। पूर्व...