ICC Champions Trophy-2025 : आज भारत-न्यूजीलैंड के बीच फाइनल महामुकाबला

पटना : आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी-2025 का आज यानी रविवार को फाइनल का महामुकाबला होने वाला है। दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच दोपहर 2.30 बजे फाइनल मुकाबला खेला जाना है। भारत अभी तक एक भी मैच नहीं हारकर फाइनल में प्रवेश की है। वहीं न्यूजीलैंड ग्रुप स्टेज में भारत के हाथों हार चुकी है। सभी फैंस इस मैच को लेकर काफी उत्साहित हैं।

पटना में मैच को लेकर युवाओं में गजब का उत्साह

आपको बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबले को लेकर बिहार की राजधानी पटना के फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। पटना में सुबह से ही बड़े से लेकर छोटे तक हवन और पूजा कर रहे हैं और भारतीय टीम की जीत की दुआं कर रहे हैं। मैच को लेकर क्रिकेटरों में गजब का उत्साह दिख रहा है। मैच को लेकर युवाओं में गजब का उत्साह है। कुछ फैंस यह कहकर लिख रहे हैं कि पाकिस्तान और कांग्रेस की नजर से हिंदुस्तान बचे। क्रिकेट फैंस कल्लू ने चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल मैच के पहले खिलाड़ियों पर नींबू मिर्च टांगकर नजर उतारा। साथ ही काजल लगाकर नजर उतरा गया। शंखनाद और मंत्र उच्चारण के साथ भारत विजयी हो के लिए पूजा किया गया। कांग्रेस द्वारा रोहित शर्मा पर की गई टिप्पणी का भी नजर उतारने के लिए हवन किया गया।

यह भी पढ़े : Champions Trophy Final: भारत और न्यूजीलैंड में कल होगा फाइनल का महामुकाबला

यह भी देखें :

चंदन कुमार तिवारी और अंशु झा की रिपोर्ट

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...