ICC ODI Rankings: रोहित शर्मा का ‘खेल खत्म’, जानें कौन है वनडे का नया बॉस

ICC ODI Rankings: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को वनडे रैंकिंग में बड़ा झटका लगा है. वह वनडे रैंकिंग में नंबर-1 से फिसलकर नंबर-2 में आ गए हैं. रोहित शर्मा से नंबर-1 का ताज छीनने वाला खिलाड़ी न्यूजीलैंड का है. ये खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि न्यूजीलैंड के घातक बल्लेबाज डेरिल मिशेल हैं. डेरिल मिशेल रोहित शर्मा से केवल एक पॉइंट आगे हैं. जारी की गई नई रैंकिंग में रोहित के 781 रेटिंग पॉइंट्स हैं.

वहीं डेरिल मिशेल के 782 रेटिंग पॉइंट्स हैं, डेरिल मिशेल पुराने रैंकिंग में तीसरे स्थान पर थे. मागर अपनी शानदार बल्लेबाजी के दम पर उन्होंने नई रैंकिंग में अपनी जगह पहले स्थान पर बना ली है. बुधवार को आईसीसी ने वनडे की नई रैंकिंग जारी की, जिसमें रोहित शर्मा दूसरे नंबर पर आ गए हैं. जानकारी के लिए बता दें, रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अर्धशतक और शतक जड़कर नंबर-1 का खिताब अपने नाम किया था.

ICC ODI Rankings: नई रैंकिंग से पहले डेरिल मिशेल का प्रदर्शन

नई रैंकिंग के जारी होने से पहले डेरिल मिशेल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान काफी शानदार प्रदर्शन किया. वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए वनडे मुकाबले में उन्होंने 118 गेंदों में 2 छक्के और 12 चौकों की मदद से 119 रन बनाए थे. इसी पारी के दम पर उन्होंने रोहित को पछाड़कर अपनी जगह रैंकिंग में पहले स्थान पर बना ली. वहीं रोहित फिर एक बार अपने नंबर-1 का खिताब अपने नाम कर सकते हैं.

30 नवंबर से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले वनडे सीरीज में रोहित शानदार प्रदर्शन करके वापस से पहले स्थान पर आ सकते हैं. दक्षिण अफ्रीका के साथ भारत अपना पहला वनडे मुकाबला रांची में खेलेगा. अब देखना यह है कि क्या रोहित शर्मा इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करके अपनी जगह वापस से हासिल कर पाते हैं.

ICC ODI Rankings: टॉप-10

 अंक    खिलाड़ी         देश  वनडे रैंकिंग पॉइंट
1.डेरिल मिशेलन्यूजीलैंड782
2.रोहित शर्माभारत781
3.इब्राहिम जादरानअफगानिस्तान764
4.शुभमन गिलभारत745
5.विराट कोहलीभारत725
6.बाबर आजमपाकिस्तान722
7.हैरी टेक्टरआयरलैंड708
8.श्रेयस अय्यरभारत700
9.चरिथ असलंकाश्रीलंका690
10.शाई होपवेस्टइंडीज689
Saffrn

Trending News

Jharkhand Road Construction पर सख्त हुई सरकार, अधूरे काम करने वाले...

झारखंड में सड़क निर्माण कार्य में देरी करने वाली एजेंसियों और संवेदकों पर सरकार सख्त हुई। मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने डिबार करने और...

CM Udyami Yojana 2025-26 में 9347 लाभुकों का चयन, Computerized Randomization...

मुख्यमंत्री उद्यमी योजना 2025-26 के तहत बिहार में 9347 लाभुकों का चयन किया गया। उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने कंप्यूटराइज्ड रैंडमाइजेशन प्रक्रिया से चयन...

Digital Health Model में बिहार बना देश की मिसाल, MP के...

मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने पटना में बिहार स्वास्थ्य विभाग के डिजिटल कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का दौरा कर हेल्थ डिजिटाइजेशन मॉडल...

Rotary District 3250 में Rathin Bhadra को मिली बड़ी जिम्मेदारी, WASH...

रोटेरियन रथिन भद्र को Rotary International District 3250 Bihar-Jharkhand के लिए वर्ष 2026-27 हेतु Chair Water, Sanitation and Hygiene नियुक्त किया गया है।Rotary District...

बिहार कैबिनेट की बैठक खत्म, कुल 13 एजेंडों पर लगी मुहर

पटना : राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की नई सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पांचवीं बार कैबिनेट की बैठक की। बुधवार को...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img