रोहित शर्मा दूसरे बच्चे के पिता बने, खुद ही दी जानकारी

Desk. खबर खेल जगत से हैं। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा अपने दूसरे बच्चे के पिता बन गये हैं। उन्होंने इसकी जानकारी अपने खुद के सोशल मीडिया अकाउंट्स से दी है। 2008 में रोहित की रितिका सजदेह से पहली बार मुलाकात हुई थी। लंबी डेटिंग के बाद दोनों ने 13 दिसंबर 2015 को शादी कर ली थी। 2018 में रोहित की पत्नी रितिका ने समायरा को जन्म दिया था।

रोहित शर्मा दूसरी बार बने पिता

अपने पिता बनने की जानकारी देते हुए भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक मनमोहक संदेश के साथ अपने नवजात बच्चे का स्वागत किया है। उन्होंने लिखा, ”परिवार, जहां हम चार हैं।” साथ ही रोहित ने अपने पोस्ट में अपने बच्चे के जन्म की तारीख “15.11.2024” की भी पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि उनके घर में बेटे का जन्म हुआ है।

बता दें कि, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट मैच होने जा रहा है। ऐसे में रोहित शर्मा के अपने निजी जीवन में व्यस्तता की वजह से अब यह देखना होगा कि वे पर्थ स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू होने वाले शुरुआती टेस्ट खेल पाते नहीं हैं या नहीं। अगर इस मैच में रोहित शर्मा नहीं खेल पाते हैं तो उनकी जगह जसप्रीत बुमराह भारत के लिए कप्तानी करेंगे।

बता दें कि, हाल ही में भारत को सरजमीं पर न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 0-3 से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था। वहीं भारतीय पुरुष टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने कहा है कि पर्थ टेस्ट में रोहित की भागीदारी की कोई पुष्टि नहीं हुई है। वहीं महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने कहा है कि अगर रोहित सीरीज के शुरुआती मैच में जगह बनाने में असफल रहते हैं तो उन्हें पूरी सीरीज के लिए कप्तानी छोड़ देनी चाहिए।

3 min 22Scope News

Jhargram Bus Accident: लॉरी को ओवरटेक करते समय बड़ा हादसा, कोलकाता...

Jhargram Bus Accident: पश्चिम बंगाल के झारग्राम ग्रामीण क्षेत्र स्थित गजाशिमुल में खड़गपुर-चिचड़ा 49 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार को एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त...

Bihar Flood Control: बिहार में बाढ़-कटाव को लेकर अलर्ट, विजय कुमार...

Bihar Flood Control: बिहार में बाढ़ और कटाव की संभावित स्थिति से निपटने के लिए जल संसाधन विभाग की ओर से किए जा रहे कार्यों...

Bihar Digital Fertilizer Sale: किसानों के लिए बड़ी खबर! अब ऐसे...

Bihar Digital Fertilizer Sale: बिहार सरकार के कृषि विभाग ने किसानों को उर्वरक उपलब्ध कराने की व्यवस्था को डिजिटल बनाने की दिशा में कदम...