ICSE 12th Result: जमशेदपुर की अनुष्का सिंह ने लाया 98.75 प्रतिशत अंक, सफलता पर जानिए क्या कहा

ICSE 12th Result: आज आईसीएसई बोर्ड (ICSE 12th Result) के दसवीं एवं 12 वीं का रिजल्ट जारी किया गया है। इसमें जमशेदपुर के लोयला स्कूल की छात्रा एवं ललन सिंह की सुपुत्री अनुष्का सिंह ने 12वीं परीक्षा में 98.75% नंबर लाकर अपना और माता-पिता का नाम रोशन किया है। उसे कुल 400 अंक में से 395 अंक प्राप्त हुआ है।

ICSE 12th Result: सफलता पर बोली अनुष्का सिंह

सफलता पर अनुष्का सिंह का कहना है कि अपने लक्ष्य पर हमेशा ध्यान रखना चाहिए। कोई भी पढ़ाई का शॉर्टकट तरीका नहीं होता है। हार्ड वर्क ही काम आता है। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के दौरान सोशल मीडिया से हम एकदम दूर रहें, लेकिन हमारी कुछ सहेलियां थी।

उन्होंने एक प्रश्न के जवाब में कहा कि लड़का हो या लड़की, यह महत्वपूर्ण नहीं है। महत्वपूर्ण यह है कि हम अपने लक्ष्य के प्रति कितने सजग हैं और उसके लिए हम कितनी कड़ी मेहनत करते हैं। यह महत्वपूर्ण नहीं है कि हम कितने घंटे पढ़ते हैं, बल्कि यह महत्वपूर्ण है कि हम कितना क्वालिटी टाइम इसमें व्यतीत करते हैं। उन्होंने बताया कि मैंने अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन में पढ़ाई की। स्वयं से पढ़ाई की है। कहीं से कोई कोचिंग या ट्यूशन नहीं लिए हैं।

लाला जबीन की रिपोर्ट

India International Water Week 2026: स्टार्टअप्स ने उठाए सवाल, कहा—सिर्फ स्टॉल...

 इंडिया इंटरनेशनल वाटर वीक 2026 को लेकर इंडियन स्टार्टअप एसोसिएशन ने स्टार्टअप्स के लिए वास्तविक कारोबारी और सरकारी अवसर सुनिश्चित करने की मांग की।India...

Bihar Flood Relief Fund: बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए 4.5...

Bihar Flood Relief Fund, पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए सरकारी संस्थाओं की ओर से सहायता का सिलसिला जारी...

Bihar OPRMC Phase 3: 13 हजार KM सड़कों का होगा 7...

Bihar OPRMC Phase 3, पटना: बिहार में सड़कों के निर्माण के साथ अब उनके रखरखाव और नियमित निगरानी पर भी जोर दिया जा रहा...