Thursday, July 3, 2025

Related Posts

नीतीश के बेटे निशांत पार्टी में नहीं आए तो भगदड़ मच जाएगा, सब भाग जाएगा…

भागलपुर : जदयू विधायक गोपाल मंडल ने एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अगले पांच साल के लिए रहेंगे। प्रशांत किशोर जो बिना मतलब का प्रचार करते हैं और हवा बनाते हैं। मैं दावे के साथ कहता हूं कि उन्हें हर सीट पर हार मिलेगी। लोगों को पैसा देकर भोजन खिलाकर जमाकर लेता है। पकड़ क्या है उसकी, उसको बिहार में कौन जानता है।

मुख्यमंत्री पूरी तरह स्वस्थ हैं – गोपाल मंडल

वहीं विधायक ने मुख्यमंत्री के मानसिक स्वास्थ्य पर बात करते हुए कहा कि वह पूरी तरह स्वस्थ हैं, जहां तक हमको लगता है कि दांत सफाई करवाते हैं उसमे कुछ ऐसा हुआ होगा। इसलिए मुंह चलाते हैं। वह हमें पूरा पसंद करते हैं और करते रहेंगे। हम ही तो बिहार में दूल्हा हैं।बुरे दिन से नीतीश कुमार के साथ हैं। हम राजद नहीं जदयू से चुनाव लड़ेंगे। हांलांकि मेरा रिश्ता अच्छा है। इधर, भी हम आम पहुंचाए थे। लालू यादव हमको बहुत मानते हैं। एक दो टिकट इधर उधर करने कहते हैं वो कर भी देते है। उनसे रिश्ता है हम छोड़ नहीं सकते हैं।

नीतीश कुमार के बेटे निशांत को पार्टी में आना चाहिए – गोपाल मंडल

जदयू विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल ने मुख्यमंत्री नीतीश के बेटे निशांत कुमार को लेकर कहा कि उन्हें पार्टी में आना चाहिए, हमलोग मिलकर लाएंगे। अगर वो पार्टी में नहीं आएंगे तो भगदड़ मच जाएगा। कोई राजद में तो कोई भाजपा और कोई रालोसपा में चला जाएगा। आधे-आधे नहीं, बाधे-बाधे, कोने-कोने चला जाएगा। निशांत का आना जरूरी है। उनके आने से ही जदयू बरकरार रहेगा। जैसे नीतीश इंजीनियरिंग किया, वैसे ही निशांत भी इंजीनियरिंग करके बैठे हैं। लोग कहता है गांजा पीते हैं। कहां गांजा पीते हैं कितना सुंदर बयान देते हैं, सुलझे हुए हैं। नीतीश कुमार जो सरकार चला रहे हैं वह अकेले चला रहे हैं, क्या उनके साथ बड़े-बड़े लोग आईएएस हैं।

यह भी पढ़े : मुकेश सहनी महागठबंधन की सरकार में बनेंगे डिप्टी सीएम, लेकिन मोदी पर पर दे देंगे जान…

राजीव रंजन की रिपोर्ट