रांची में 15 सितंबर तक नहीं बनेगा यह फ्लाईओवर तो होगी कार्रवाई, जानिए दो फ्लाईओवर का हाल

रांची. राजधानी रांची में दो बहुप्रतिक्षित फ्लाईओवर बन रहा है। इसको लेकर फ्लाईओवर निर्माण कार्य तेज गति से पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है। आज राज्य सरकार के नगर विकास एवं आवास तथा पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने रांची में निर्माणाधिन कांटाटोली-बहुबाजार तथा मेकॉन-सिरमटोली फ्लाईओवर का निरीक्षण किया और कई आवश्यक निर्देश दिया।

कांटाटोली बहुबाजार फ्लाईओवर का निरीक्षण

प्रधान सचिव ने जुडको द्वारा निर्माणाधिन कांटाटोली-बहुबाजार फ्लाईओवर का निर्माण कार्य 15 सितंबर तक पूर्ण करने का निर्देश देते हुए वहां मौजूद निर्माण कंपनी और जुडको के संबंधित पदाधिकारियों को फटकार लगाया और कहा कि इस निर्धारित समय तक काम पूरा नहीं हुआ तो वह एक दिन का भी समय विस्तार नहीं देंगे और निर्माण कंपनी पर कार्रवाई होगी। उन्होंने पदाधिकारियों को निदेश दिया कि वो अधिक मशीनरीज और मैनपावर लगाकर समय पर कार्य पूरा करें।

निर्देश में कहा गया है कि, फ्लाईओवर निर्माण के साथ-साथ पहुंच पथ का निर्माण भी तेज करें। सर्विस रोड अविलंब शुरू करें, आम लोगों को परेशानी न हो, यह सुनिश्चित हो। सर्विस रोड के साथ-साथ दोनों साइड स्ट्रीट लाइट लगाएं, ताकि रात्रि में कोई दुर्घटना नहीं हो। समय पर कार्य पूरा करने के लिए मैनपावर और मशीन बढ़ाएं। दूसरे विभागों के साथ कोई समस्या आ रही है तो प्रधान सचिव से शेयर करें, अविलंब समाधान होगा। जुडको, निर्माण कंपनी को एक माह के अंदर कार्य पूरा करने का नोटिस जारी करें। एक माह में कार्य पूर्ण नहीं होगा तो निर्माण कंपनी पर कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।

मेकॉन सिरमटोली फ्लाईओवर का निरीक्षण

अपने निरीक्षण के दौरान प्रधान सचिव ने पथ निर्माण विभाग द्वारा निर्माणाधिन मेकॉन-सिरमटोली फ्लाईओवर निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया और पथ निर्माण विभाग तथा एलएंडटी के अभियंताओं को आवश्यक निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि यह फ्लाईओवर रांची के लिए काफी महत्वपूर्ण है और इसके निर्माण के बाद रेलवे पर बने मेनरोड और कडरु ब्रिज पर दबाव कम होगा तथा शहर का एक बड़ा इलाका ट्रैफिक जाम से मुक्त होगा। उन्होंने पदाधिकारियों से कार्य तेज करने का निर्देश देते हुए कहा कि अगर रेलवे और पेयजल स्वच्छता तथा अन्य विभागों के साथ समन्वय में कोई परेशानी हो तो उसकी जानकारी हमें दें, तुरंत समाधान करेंगे, पर कार्य में विलम्ब बर्दाश्त नहीं होगी।

पथ निर्माण विभाग द्वारा निर्णाणाधिन मेकॉन- सिरमटोली फ्लाईओवर को लेकर जो निर्देश दिया गया है, उनमें फ्लाईओवर के सिविल वर्क के साथ साथ केबलिंग का कार्य तुरंत प्रारंभ करें। रेलवे ट्रैक के उपर केबल और झूला पर हैंग रहेगा ब्रिज। मेकॉन से निवारणपुर तक कार्य सितंबर तक पूर्ण करने का निर्देश। सिरमटोली से निवारणपुर तक का भी निर्माण कार्य समानांतर चलते रहे। किसी भी विभाग के साथ समन्वय में परेशानी हो, तो अविलंब बताएं। सर्विस रोड को दुरुस्त करें, और ब्रिज के नीचे ग्रिनरी को बढ़ावा दें। ग्रिनरी के लिए अभी से प्लांटेशन शुरू कर दें। ट्रैफिक पुलिस से बात कर रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक ट्रैफिक डायवर्ट कर काम करें। सर्विस रोड में स्ट्रीट लाइट लगवाएं।

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...