Wednesday, July 9, 2025

Related Posts

रांची एसएसपी के साथ सहायक पुलिसकर्मी की बैठक, इस पर हुई चर्चा

रांची. खबर राजधानी रांची से है। सहायक पुलिसकर्मी की रांची के एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा के साथ बैठक हुई। इसमें राजधानी रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में होने वाले 15 अगस्त के समारोह को लेकर चर्चा हुई। बता दें कि 15 अगस्त को लेकर पुलिस-प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, सहायक पुलिसकर्मी का प्रतिनिधि मंडल आज रात को एसएसपी आवास पहुंचा था। यहां उनका रांची के एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा के साथ बैठक हुई। बताया जा रहा है कि यह बैठक 15 अगस्त के समारोह को लेकर थी। इसमें इस पर चर्चा हुई। इसके बाद बैठक को विराम दिया गया।

बता दें कि सहायक पुलिसकर्मी अपने मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। हाल ही में इन्होंने विधानसभा का घेराव के लिए कूच किया था। हालांकि इस दौरान पुलिस ने इन्हें रोका और बाद इन प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने लाठी भी चार्ज किया।