‘राजद के अपराधियों व गुंडों पर नियंत्रण कर लेंगे तो बिहार में अपने आप कम हो जाएगा अपराध’

पटना : बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर तेजस्वी यादव लगातार सरकार पर निशाना साथ रहे हैं। इस पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने तेजस्वी पर कररा हमला किया। उन्होंने कहा कि राजद के अपराधियों और उनके गुंडों पर जब नियंत्रण कर लेंगे तब बिहार में अपराध काफी कम हो जाएगा। बिहार सरकार अपराधियों और अपराध के प्रति काफी कठोर है। किसी भी अपराधी को छोड़ा नहीं जाएगा। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के जमाने में अपराधियों को संरक्षण मिलता था। आज किसी भी अपराधी को संरक्षण नहीं मिलता है, उसे सजा मिलती है।

बिहार में बाढ़ पर विपक्ष के द्वारा आरोप लगाया जा रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सब जगह नहीं देख रहे हैं। इस पर केंद्रीय गृह नित्यानंद राय ने कहा कि मुख्यमंत्री अपनी निगरानी में बाढ़ को लेकर नजर बनाए हुए हैं। राज्य सरकार और केंद्र सरकार दोनों तत्परता के साथ बिहार में बाढ़ को लेकर पूरी तरह से सजग है। जो भी आवश्यक कदम उठाने पड़ेंगे तब उठाया जाएगा। कोई गलत आरोप लगा रहा है। वह क्या आरोप लगाएंगे जिनके जमाने में जब बाढ़ आई थी तब उस समय घोटाले का कारण बन जाता था, लूट लिया था वह लोग क्या बोलेंगे।

यह भी पढ़े : ‘बिहार में बाढ़ से बिगड़ती हालात पर सरकार की नजर, हरसंभव पीड़ित को मिल रही है मदद’

यह भी देखें :

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img