‘बिहार में बाढ़ से बिगड़ती हालात पर सरकार की नजर, हरसंभव पीड़ित को मिल रही है मदद’

पटना : बिहार में बाढ़ से बिगड़ती हालात को लेकर सूबे के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार गंभीरता के साथ नजर बनाई हुई है। हर संभव पीड़ित लोगों तक सहायता पहुंचाया जा रहा है। जलस्तर पिछले दो दिनों में बढ़ा है। सभी जिलाधिकारी भी उस पर नजर बनाए हुए हैं। कहीं बांध के टूटने के कारण कुछ प्रखंड और पंचायत में जलजमाव हुआ है। कम्युनिटी किचन के माध्यम से लोगों को खाना खिलाने का व्यवस्था की जा रही है। लोगों को पॉलीथिन और ट्रिपल दिया जा रहा है। पशुओं को चारा की व्यवस्था की जा रही है।

मंत्री मंगल पांडे ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की तरफ से आवश्यक दवाइयां हैं और वोट एंबुलेंस की भी व्यवस्था की गई है। हमारे विभाग के एसीएस प्रत्यय अमृत दरभंगा की ओर गए हैं। स्वयं सभी चीजों पर नजर और निगरानी रख रहे हैं। सभी सुविधाएं जो बाढ़ पीड़ित तक पहुंचानी है उस संदर्भ में सरकार काम कर रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्तर पर दो दिन पहले समीक्षा बैठक हुआ था। प्रतिदिन मुख्यमंत्री हर पल बाढ़ पीड़ितों की सेवा के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे हैं। पदाधिकारी दिशा निर्देशों का पालन भी कर रहे हैं।

यह भी पढ़े : बिहार में बाढ़ से हाहाकार ! अगले 48 घंटे भारी, कोसी नदी का तटबंध टूटा

यह भी देखें :

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Jio 6G Technology: AI से मेडिकल तक बदल सकती है डिजिटल...

Jio 6G Technology: भारत में अगली पीढ़ी की दूरसंचार तकनीक 6G को लेकर तैयारियां तेज हो रही हैं। टेलीकॉम कंपनी जियो ने इंडिया मोबाइल...

Bihar Yuva Udyami Yojana: पेपर प्लेट का कारोबार शुरू कर आत्मनिर्भर...

Bihar Yuva Udyami Yojana: बिहार सरकार की मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत पश्चिमी चंपारण जिले के सूरज कुमार मिश्रा ने स्वरोजगार की राह...

IND vs WI Match Weather: रांची में बादल और बारिश की...

IND vs WI Match Weather, रांची: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार, 9 अक्टूबर को रांची...