Traffic Rules का अगर आप करते हैं बार बार उल्लंघन तो हो जाएं सावधान

commercial advertisement
Ad

पटना: अगर आप राजधानी पटना में गाड़ी चलाते हैं और अक्सर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते हैं तो सावधान हो जाइये क्योंकि राजधानी पटना में ट्रैफिक नियम तोड़ना अब सिर्फ चालान भरने की सजा तक ही सीमित नहीं रहेगा। ट्रैफिक के मामले में अब पटना जिला ट्रैफिक एसपी ने एक बड़ा निर्णय लिया है।

निर्णय के अनुसार अब राजधानी पटना में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों का लाइसेंस सस्पेंड और रद्द कर दिया जायेगा। इसके लिए पटना ट्रैफिक एसपी के निर्देश पर 133 लोगों का लाइसेंस रद्द करने के लिए परिवहन विभाग को भेजा गया है। इसके साथ ही 5591 लोगों का लाइसेंस सस्पेंड करने का भी निर्देश परिवहन विभाग को भेजा गया है। मिली जानकारी के अनुसार अब पटना में अगर कोई आदमी दो बार एक ही ट्रैफिक नियम तोड़ता है तो उसका लाइसेंस सस्पेंड कर दिया जायेगा तथा एक ही गलती 20 बार करने पर लाइसेंस रद्द कर दिया जायेगा।

पटना एसपी ने कहा कि सिर्फ चालान भरने से नहीं होगा बल्कि हम सड़कों पर एक ही गलती बार बार करने वाले लोगों को वाहन चलाने की अनुमति नहीं दे सकते हैं इसलिए उनका लाइसेंस ही रद्द कर दिया जायेगा। लाइसेंस रद्द किये जाने के बाद भी अगर वह व्यक्ति वाहन चलाता हुआ पकड़ा जाता है तो ऐसी स्थिति में उसकी गाड़ी जब्त कर ली जाएगी और फिर क्रिमिनल केस किया जायेगा।

यह भी पढ़ें-  इस नए Plan से हम आपका पैसा कर देंगे दुगुना, लाखों की ठगी करने वाले शातिर…

https://youtube.com/22scope

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

Traffic Rules Traffic Rules Traffic Rules

Traffic Rules

Latest

Newsletter

spot_img

Don't miss

वाहन जांच में 2.6 किलो गांजा बरामद, नेपाल का युवक गिरफ्तार

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले में मादक पदार्थों के...
spot_imgspot_img

Bihar NEET Protest : राजधानी पटना सहित बिहार के हर जिले में दिखा बंद का असर, विपक्षी पार्टियों ने किया समर्थन

पटना : राज्य के विभिन्न जिलों में होते ऊग्र प्रदर्शन के बीच आज यानी 25 जुलाई को बिहार बंद का आह्वान किया गया है।...

JDU ने कहा- बांकीपुर में धनकुबेर नहीं गरीब कार्यकर्ता को चुनेगी जनता, परिणाम आना बाकी जीत तय

पटना : जनता दल यूनाइटेड (JDU) विधान पार्षद सह मुख्य प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार, पार्टी विधायक विनय कुमार चौधरी, पार्टी विधायक विजय सिंह निषाद,...

मुख्यमंत्री ने कहा- प्रत्येक पंचायत में विशेष अभियान चलाकर होगी खेल प्रतिभा की खोज, बिहार के खिलाड़ियों को मिलेगा विश्वस्तरीय मंच

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज ऊर्जा ऑडिटोरियम राजवंशीनगर पटना में खेल विभाग द्वारा आयोजित बिहार के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को 'मेडल लाओ नौकरी...