इस नए Plan से हम आपका पैसा कर देंगे दुगुना, लाखों की ठगी करने वाले शातिर…

commercial advertisement
Ad

गया: जिले के साइबर थाने की पुलिस ने एक अंतरराज्यीय ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया है। शेरघाटी के सूर्यमणि होटल से गिरोह के दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें एक आरोपी पश्चिम बंगाल का निवासी है और दूसरा शेरघाटी का। इनके अन्य साथी फिलहाल फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। मामले में साइबर डीएसपी ने बताया कि पुलिस पूछताछ में गिफ्तार ठगों ने बताया कि ठग खुद को इन्वेस्टमेंट कंपनी के कर्मचारी बताकर लोगों को पैसे दोगुने करने का लालच देते थे।

ठगी की यह योजना पूरी तरह ऑनलाइन थी, लेकिन पैसे सीधे फोन-पे जैसे एप्स के जरिए मंगवाए जाते थे। रकम मिलते ही यह गिरोह पैसे तुरंत निकाल लेता था। डीएसपी ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर की गई कार्रवाई में ठगों के पास से 5 एटीएम कार्ड, 6 मोबाइल फोन, 17 एसबीआई निकासी फॉर्म, 3 अकाउंट ओपनिंग फॉर्म और 10 हजार नकद बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इस गिरोह ने शेरघाटी के करीब 15 लोगों से ठगी की। महाराष्ट्र के एक व्यक्ति ने भी इनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

80 हजार की ठगी और नए खुलासे अब तक की जांच में 80 हजार रुपए की ठगी का मामला स्पष्ट हुआ है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के नाम उजागर किए हैं। पुलिस उनके खिलाफ भी कार्रवाई कर रही है। पकड़े गए अपराधियों की पहचान शेख अरमान के रूप में हुई है जो पश्चिम बंगाल का रहने वाला है वहीं दूसरा आरोपी एहसान है जो जिले के शेरघाटी थाना क्षेत्र का रहने वाला है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   समाज में Media की भूमिका है काफी अहम, ईमानदारी से करें निर्वहन-डीएम

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट

Plan Plan Plan

Plan

Highlights

Latest

Newsletter

spot_img

Don't miss

वाहन जांच में 2.6 किलो गांजा बरामद, नेपाल का युवक गिरफ्तार

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले में मादक पदार्थों के...
spot_imgspot_img

Bihar NEET Protest : राजधानी पटना सहित बिहार के हर जिले में दिखा बंद का असर, विपक्षी पार्टियों ने किया समर्थन

पटना : राज्य के विभिन्न जिलों में होते ऊग्र प्रदर्शन के बीच आज यानी 25 जुलाई को बिहार बंद का आह्वान किया गया है।...

खुद को 112 का हेड बताकर बुजुर्ग दुकानदार के साथ किया गाली-गलौज, पुलिस ने कहा- आरोपी की की जा रही है पहचान

गयाजी : गयाजी जिले के शेरघाटी में एक बुजुर्ग दुकानदार के साथ गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया...

पीयूष कुमार का सफल रेस्क्यू, DM ने NDRF, SDRF व प्रशासन की टीम को किया सम्मानित

गयाजी : गयाजी जिले के गुरपा के रघुनगर में 30 फीट गहरे बोरवेल में गिरे तीन वर्षीय पीयूष कुमार का सफल रेस्क्यू करने वाली...