मुख्यमंत्री से वर्ष 2024 बैच के बिहार कैडर के IFS के प्रशिक्षु अधिकारियों ने की मुलाकात

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से एक अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प सभागार’ में आज वर्ष 2024 बैच के बिहार कैडर के भारतीय वन सेवा (IFS) के चार प्रशिक्षु अधिकारियों हिमांशु द्विवेदी, प्रिंस कुमार सिंह, रविंदर कुमार वर्मा और योगेश बोरकर ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षु अधिकारियों से बातचीत करते हुए कहा कि आप लोगों ने अपने-अपने अनुभव साझा किए। आपलोग अभी ट्रेनिंग पीरियड में हैं, उसके बाद आपलोगों की पोस्टिंग होगी। बिहार में हरित आवरण पहले मात्र नौ प्रतिशत था। राज्य सरकार ने अपने प्रयासों से इसे बढ़ाकर 17 प्रतिशत तक पहुंचाया है। हरित आवरण को बढ़ाने में आप सभी अधिकारी सहभागी बनें।

पिछले कई वर्षों से बिहार में वर्षापात कम हो रहा है इसलिए जल संचयन पर जोर देने की आवश्यकता है – CM नीतीश कुमार

उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षों से बिहार में वर्षापात कम हो रहा है इसलिए जल संचयन पर जोर देने की आवश्यकता है ताकि आने वाले समय में ग्राउंड वाटर लेवल को संतुलित रखा जा सके। शहरों में बढ़ रहे प्रदूषण को कम करने हेतु लोगों में जागरूकता फैलाना आवश्यक है। आप सभी संवेदनशीलता, ईमानदारी, अनुशासन एवं पूर्ण मनोयोग से कार्य करते हुये राज्य एवं देश की तरक्की में अपना योगदान दें। आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।

CM IFS 1 22Scope News

CM नीतीश के साथ मंत्री विजय चौधरी के अलावा कई वरीय अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अपर मुख्य सचिव आनंद किशोर, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह और प्रधान मुख्य वन संरक्षक प्रभात कुमार गुप्ता सहित अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे।

CM IFS 2 1 22Scope News

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री से 2024 बैच के बिहार कैडर के प्रशिक्षु IAS अधिकारियों ने की मुलाकात 

Saffrn

Trending News

Chatra में योगेंद्र यादव का संदिग्ध हालत में मिला शव, हत्या...

Jharkhand: झारखंड के Chatra जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सदर थाना क्षेत्र के तुड़ाग गांव में एक पशु चिकित्सालय कर्मी का...

JDU कार्यालय के बाहर फिर लगा पोस्टर, CM नीतीश से बिहार...

पटना : पटना में जनता दल यूनाइटेड (JDU) प्रदेश कार्यालय के बाहर आज सियासी हलचल तेज हो गई। जब जदयू कार्यकर्ताओं ने पोस्टर लगाकर...

हिरासत में मौत से बवाल, पुलिस पर हत्या का आरोप, सड़क...

कटिहार : कटिहार पुलिस हिरासत में युवक की मौत के बाद हालात बेकाबू हो गए। फलका थाना क्षेत्र के गोपालपट्टी निवासी राकेश कुमार यादव...

सोनारडीह भू-धंसान के बाद Saryu Roy का बड़ा बयान, हेमंत सोरेन...

Dhanbad: धनबाद के सोनारडीह ओपी स्थित टांडाबस्ती में हुए भू-धसान की दर्दनाक घटना के बाद शुक्रवार को जमशेदपुर पश्चिम के विधायक Saryu Roy पीड़ितों...

मोतिहारी जहरीली शराबकांड : अलर्ट मोड में प्रशासन, गांव-गांव मेडिकल कैंप...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले में हुए जहरीली शराबकांड के बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। घटना...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img