Advertisment

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर अलर्ट मोड में SSB, भद्र घाट पहुंचे IG निशांत कुमार

पटना सिटी : पटना सिटी के भद्र घाट पर शनिवार को सशस्त्र सीमा बल (SSB) के आईजी निशांत कुमार उज्जवल ने निरीक्षण किया। उन्होंने घाटों का निरीक्षण लेते हुए जवानों को गंगा के बढ़ते जलस्तर को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। मीडिया से बातचीत के दौरान आईजी उज्जवल ने बताया कि यह उनका इस घाट पर पहला दौरा है और यहां की एसएसबी टीम लगातार सराहनीय कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि बिहार में मानसून सक्रिय है और गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। जिसे देखते हुए तैयारियों की समीक्षा के लिए वह खुद मौके पर पहुंचे हैं।

DIARCH Group 22Scope News

भद्र घाट पर SSB की चार बोट्स और आवश्यक रेस्क्यू सामग्री पहले से मौजूद है – IG निशांत कुमार उज्जवल

आईजी निशांत कुमार उज्जवल ने बताया कि भद्र घाट पर एसएसबी की चार बोट्स और आवश्यक रेस्क्यू सामग्री पहले से मौजूद है। इसके साथ ही एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और राज्य पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर राहत व बचाव कार्यों को सुचारू ढंग से अंजाम दिया जाएगा। सिविल संसाधनों की उपलब्धता और स्कूलों की सुरक्षा को लेकर भी उन्होंने अधिकारियों से चर्चा की और आगे की तैयारियों की रूपरेखा तैयार की। आईजी ने सभी संबंधित एजेंसियों को सतर्क और तैयार रहने का निर्देश दिया।

Patna Ganga River 1 22Scope News

यह भी पढ़े : कहलगांव में गंगा एक बार फिर धारण कर चुकी है विकराल रूप, आगोश में समाया कई घर

उमेश चौबे की रिपोर्ट

Misir Besra arrested: 1 करोड़ के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा गिरफ्तार,...

Misir Besra arrested: झारखंड पुलिस को नक्सल-विरोधी अभियानों में बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षा बलों ने धनबाद ज़िले से शीर्ष माओवादी नेता मिसिर बेसरा को...

Voter List SIR 2026: आज जमा करें Enumeration Form, नहीं तो...

झारखंड में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत इन्यूमरेशन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 29 जुलाई है। फॉर्म जमा नहीं करने वालों...

RTE Admission 2026: रांची में निजी स्कूलों की 50 फीसदी से...

रांची में आरटीई के तहत निजी स्कूलों की 1147 आरक्षित सीटों में से 592 अब भी खाली हैं। दूसरे चरण के लिए आवेदन 2...