Advertisement
Advertisement

गिरिडीह में अवैध पशु वाहन जब्त, चार गिरफ्तार

गिरिडीह. पुलिस अवैध पशु तस्करों पर रोक लगाने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। इस बीच पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान पिकअप से 12 गाय एवं 7 गाय का बच्चा समेत कुल 19 पशु को बरामद किया है। इस दौरान पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

गिरिडीह में अवैध पशु वाहन जब्त

बता दें कि एसपी दीपक कुमार शर्मा के निर्देश पर लगातार पशु तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर बगोदर सरिया एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित टीम के द्वारा बगोदर के औरा के पास वाहन जांच अभियान चलाकर पशु लदे पिकअप वाहन को पकड़ा।

वाहन में 12 गाय एवं 7 गाय का बच्चा समेत कुल 19 पशु को बरामद करने के साथ ही चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि पशु तस्कर द्वारा पिकअप वाहन से बिहार से अवैध पशुओं को लोड कर गिरिडीह जिला के बगोदर जीटी रोड होते हुए धनबाद के रास्ते पश्चिम बंगाल ले जाया जा रहा था।

गिरिडीह से नमन नवनीत की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Bihar SDRF CBRN Competition: बिहार SDRF को कांस्य पदक के साथ...

Bihar SDRF CBRN Competition, पटना: बिहार राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) ने राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन किया है। गाजियाबाद में 2...

Bhabua Sadar Hospital Incident: कैमूर के सदर अस्पताल में बाइक सवार...

Bhabua Sadar Hospital Incident: बिहार के कैमूर जिले के भभुआ सदर अस्पताल में बाल कैदियों को इलाज के लिए लाने के दौरान जमकर हंगामा...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: महिला किसानों के लिए खुलेंगे कमाई के...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: बिहार में कृषि भूमि के संरक्षण और किसानों की आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गया जिले में...