Illegal Liquor Smuggling : शराब की बड़ी खेप बरामद, लुधियाना से झारखंड में खपाने की थी योजना…

Illegal Liquor Smuggling

Garhwa : गढ़वा जिले के नगर उंटारी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अवैध विदेशी शराब से लदा कंटेनर और एक कार को जब्त किया है। पुलिस ने 44 लाख की अवैध विदेशी शराब बरामद किया है। इसके साथ ही मामले में तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

ये भी पढ़ें-Bokaro Kidnapping : ट्यूशन पढ़ने निकली बच्ची अचानक हुई लापता, परिजनों ने एसएसपी से लगाई गुहार 

Illegal Liquor Smuggling : लुधियाना (पंजाब) से झारखंड बिहार में खपाने की थी योजना

प्रेस वार्ता कर मामले की जानकारी देते गढ़वा एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि लुधियाना (पंजाब) से अवैध विदेशी शराब का बड़ा खेप बिहार और झारखंड के अन्य इलाकों में पहुंचाने की योजना थी। इस सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वंशीधरनगर के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया।

RYU min 22Scope News

छापेमारी टीम ने नगर उंटारी थाना गेट और सिरिया टोंगर के पास वाहनों की जांच शुरू की। चेकिंग के दौरान एक कंटेनर को जांच के लिए रोका गया, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक्स सामान का फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत किया गया। जब पुलिस ने सघन जांच में कंटेनर में बड़ी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद की गई।

ये भी पढ़ें- Gumla Accident : केटीएम और स्प्लेंडर में आमने-सामने टक्कर, दो की मौत तीन गंभीर… 

तीन तस्कर गिरफ्तार

कंटेनर के साथ-साथ एक कार भी पकड़ी गई, जिसमें दो व्यक्ति कंटेनर को सुरक्षा देने के लिए स्कॉर्ट कर रहे थे। तलाशी के बाद पुलिस ने तीन तस्करो को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में गणपत लाल जिला बाड़मेर राजस्थान का रहने वाला है वहीं पिंटु सैनी और अमित कुमार जिला गुड़गांव हरियाणा के रहने वाले हैं।

ये भी पढ़ें-Ganja Smuggling : 2 करोड़ के गांजा के साथ दो तस्कर धराए, ओड़िशा से… 

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सत्येन्द्र नारायण सिंह के नेतृत्व में नगर उंटारी थाना प्रभारी आदित्य कुमार नायक और अन्य 10 पुलिसकर्मियों ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया।

गढ़वा से आकाश कुमार की रिपोर्ट—

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img