Dhanbad जिले में धड़ल्ले से चल रहा है अवैध लॉटरी का कारोबार, एसएसपी ने मीडिया से ही मांगा साक्ष्य

Dhanbad: एक कहावत तो आपने सुनी होगी कि पुलिस के चार आंख होते हैं कहीं भी क्राइम को कंट्रोल कर सकते हैं मगर Dhanbad में अब अवैध लॉटरी का कंट्रोल करना नामुमकिन है।

अवैध लॉटरी का कारोबार चरम पर है

Dhanbad जिले में इन दिनों अवैध लॉटरी का कारोबार चरम पर है। हर दिन करोड़ों रुपए का अवैध कारोबार दिन के उजाले से लेकर रात के अंधियारे तक खुलेआम चलाया जा रहा है। ग्रामीण इलाकों से लेकर शहर के व्यस्तम इलाकों तक यह कारोबार परवान चढ़ रहा है। गांव की पगडंडियों से लेकर नेशनल हाईवे पर खुलेआम लॉटरी का यह दो नंबरी कारोबार चल रहा है।

कौन है दीपक तिवारी और गुड्डू अंसारी….

कौन है दीपक तिवारी और गुड्डू अंसारी कौन है सूत्र बताते हैं कि इन दोनों ने गुड्डू अंसारी पूर्व में लोहे का स्क्रैप का धंधा करते-करते कोयला का बादशाह बने और अब अवैध लॉटरी का साम्राज्य संभाल रहे हैं गुड्डू अंसारी और दीपक तिवारी इतना ही नहीं मैथन थाना अंतर्गत रांची कॉलोनी, कालुबथान ओपी लेदर हरिया पंचायत के गांव शामलपुर में अवैध लॉटरी का छपाई और स्टॉक वही वन मेढ़ा राय नामक घर भाड़े में अवैध लॉटरी का स्टॉप कर धनबाद जिला के विभिन्न क्षेत्र में अवैध लॉटरी का संचालन करवा रहे हैं।

प्रशासन मीडिया से ही साक्ष्य मांग रहे हैं

ऐसा नहीं है कि Dhanbad पुलिस प्रशासन को इसकी खबर नहीं। लेकिन अवैध लॉटरी बाजों पर अंकुश लगाने के बजाय मीडिया से ही साक्ष्य मांगे जा रहे हैं। Dhanbad एसएसपी प्रभात कुमार से इस बाबत सवाल पूछा गया तो उन्होंने अवैध लॉटरी कारोबार की जानकारी नहीं होने की बात कही। उन्होंने इस बाबत मीडिया से पूछ लिया कि जानकारी है तो हमसे संपर्क करिए फिर कार्यवाही होगी। वरीय पुलिस कप्तान के पास हजारों पुलिस पदाधिकारियों और जवानों के होते हुए भी अनजान बनना काफी कुछ बता जाता है।

बहरहाल इस अवैध लॉटरी कारोबारियों के सब्जबाग में गरीब और भोले भाले ग्रामीण फंस कर हर दिन अपने मेहनत की गाढ़ी कमाई बर्बाद कर रहे हैं, इस ख्वाब में की शायद किस्मत उनका साथ देगी और वे लखपति करोड़पति बन जाएंगे। जरूरत है ऐसे अवैध कारोबारियों पर अंकुश लगाने की ताकि गरीब भोली भाली जनता अपने खून पसीने से कमाए पैसों को अपने घर परिवार पर लगा सकें।

 

 

Saffrn

Trending News

Jharkhand में 8 साल से दारोगा बहाली बंद, बढ़ते अपराधों के...

Jharkhand: झारखंड के नेता प्रतिपक्ष Babulal Marandi ने राज्य में दारोगा नियुक्ति नहीं होने पर सवाल खड़े कर दिया है। Babulal Marandi ने सोशल...

BCCL में भ्रष्टाचार को लेकर जनता मजदूर संघ (बच्चा गुट) का...

Jharkhand: BCCL द्वारा मृत श्रमिकों के आश्रितों को नियोजन नहीं देने सहित बीसीसीएल में भ्रष्टाचार को लेकर जनता मजदूर संघ (बच्चा सिंह गुट) के...

हथियार के साथ ग्रामीणों के साथ झगड़ा कर रहे बदमाश को...

मोकामा : मोकामा प्रखंड के कसहा दियारा के सीतापुर गांव में हथियार के साथ ग्रामीणों के साथ झगड़ा कर रहे बदमाश को मरांची पुलिस...

रोहतास जिले की तेलकप ग्राम पंचायत को राष्ट्रीय स्तर पर मिला...

पटना : बिहार के रोहतास जिले की तेलकप ग्राम पंचायत को वर्ष 2025 के लिए नानाजी देशमुख सर्वोत्तम पंचायत सतत विकास पुरस्कार (राष्ट्रीय पंचायत...

एक अप्रैल से पूरे बिहार में चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान

पटना : राज्य सरकार ने राज्यभर में अतिक्रमण के खिलाफ व्यापक और संगठित कार्रवाई का फैसला लिया है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img