BCCL में भ्रष्टाचार को लेकर जनता मजदूर संघ (बच्चा गुट) का सत्याग्रह आंदोलन

Jharkhand: BCCL द्वारा मृत श्रमिकों के आश्रितों को नियोजन नहीं देने सहित बीसीसीएल में भ्रष्टाचार को लेकर जनता मजदूर संघ (बच्चा सिंह गुट) के बैनर चले आगामी 2 अप्रैल को धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर सत्याग्रह आंदोलन किया जाएगा।

मृत कर्मी की आश्रितों को 86 दिन के अंदर नियोजन दे दिया जाएगा

जनता मजदूर संघ (बच्चा सिंह गुट) की ओर से झरिया कतरास मोड़ स्थित कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस यूनियन महामंत्री अभिषेक सिंह ने कहा कि वर्ष 2023 में BCCL के SOP सीएमडी मीट में तय हुआ था कि मृत कर्मी की आश्रितों को 86 दिन के अंदर नियोजन दे दिया जाएगा, लेकिन नियोजन नहीं दिया जा रहा है अब तक बीसीसीएल में 1500 से अधिक नियोजन के मामले लंबित हैं। नियोजन के लिए दलाल के माध्यम से मोटी रकम मांगी जाती है।

आरोप लगाते हुए कहा कि BCCL में प्रोडक्शन काफी कम हो रहा है, बड़े पैमाने पर कोयले की चोरी हो रही है, जिसे छुपाने के लिए ओवर रिपोर्टिंग की जा रही है और कोयले की गुणवत्ता काफी कम दी जा रही है। जिससे बीसीसीएल घाटे में जा रही है। बीसीसीएल द्वारा रेलवे को 100 करोड़ से ज्यादा डैमेज देना पड़ रहा है। वही आउट सोसिंग प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए कहा कि आउटसोर्सिंग को लठैत के बल पर संचालित किया जा रहा है। मजदूरों को ना सही वेतन नहीं दिया जा रहा है ना तो सुरक्षा उपकरण  मिल रहा है।

 

 

 

Tata Steel PM Mall Notice: टाटा स्टील ने PM मॉल को...

Tata Steel PM Mall Notice : बिष्टुपुर स्थित P&M मॉल की जमीन को लेकर टाटा स्टील और मॉल प्रबंधन के बीच विवाद एक बार...

Jamshedpur Jitiya Accident: जिउतिया स्नान के दौरान बड़ा हादसा, स्वर्णरेखा नदी...

Jamshedpur Jitiya Accident, जमशेदपुर: जिउतिया पर्व के दौरान मानगो के गांधी घाट के पास स्वर्णरेखा नदी में स्नान करने गईं दो बच्चियां तेज बहाव...

Lohardaga Shop Sealing: लोहरदगा में 23 दुकानें सील, लंबे समय से...

Lohardaga Shop Sealing, लोहरदगा: लंबे समय से किराया बकाया रखने वाले दुकानदारों के खिलाफ नगर परिषद ने कार्रवाई करते हुए 23 दुकानों को सील...