मधेपुरा में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, 32 अर्द्धनिर्मित पिस्टल समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद

मधेपुरा : बिहार के मधेपुरा में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार, अर्द्धनिर्मित पिस्टल और हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। दरअसल, मामला मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज अनुमंडल के रतवारा थाना क्षेत्र का है।

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने गंगापुर बलहा बासा गांव में एक घर पर छापेमारी की

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने गंगापुर बलहा बासा गांव में एक घर पर छापेमारी की। बताया जा रहा है कि इस घर में मुंगेर के कारीगरों की मदद से अवैध हथियार बनाने का काम चल रहा था। छापेमारी के दौरान दो लोग मौके से भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दुनो सिंह और पांडव कुमार के रूप में हुई है।

Madhepura Police 1 22Scope News

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है

तलाशी के दौरान पुलिस ने मौके से 32 अर्द्धनिर्मित पिस्टल, छह पिस्टल स्लाइड, 26 पिस्टल ग्रीप, दो देशी मास्केट, 19 जिंदा कारतूस, दो मैगजीन, दो कट्टा बैरल और एक देशी कट्टा बरामद किया है। इसके अलावा लेथ मशीन सहित हथियार बनाने के कई उपकरण और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

Madhepura Police 22Scope News

इस अवैध हथियार फैक्ट्री से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर ली गई है – पुलिस

पुलिस का कहना है कि इस अवैध हथियार फैक्ट्री से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। वहीं उदाकिशुनगंज एसडीपीओ अविनाश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले में अवैध हथियार के नेटवर्क की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़े : लूट के बाइक के साथ 4 अपराधी गिरफ्तार

रमण कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img