वेल्डिंग दुकान के आड़ में चल रहे अवैध मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा

नवगछिया : भागलपुर जिले के नवगछिया के रंगरा थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव में वेल्डिंग दुकान की आड़ में अवैध रूप से संचालित मिनी गन फैक्ट्री का नवगछिया पुलिस ने खुलासा किया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या में अर्द्धनिर्मित हथियार, बुलेट और हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। रंगरा थाना अध्यक्ष को सूचना मिली कि गांव निवासी पीपी मंडल उर्फ प्रशांत मंडल पिता सुरेश मंडल अपने घर में अवैध हथियारों का निर्माण कर रहा है।

मिनी गन फैक्ट्री : SP के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में की गई छापेमारी

इस सूचना के आधार पर नवगछिया पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम गठित की गई। टीम में अंचल निरीक्षक, रंगरा थानाध्यक्ष और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पीपी मंडल के वेल्डिंग दुकान पर छापा मारा और हथियार निर्माण के अवैध कारोबार का भंडाफोड़ कर दिया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक देशी कट्टा, चार लोहे के बैरल, चार ड्रिल पीन, एक पीतल का खोखा, तीन पिस्टन स्प्रिंग, तीन ट्रिगर, तीन ट्रिगर गार्ड, तीन मैगजीन स्प्रिंग, आठ जिंदा बुलेट, 57 खोखे का पेंदी, 10 लोहे की रॉड, सात लोहा काटने वाली आरी, चार छेनी, तीन स्क्रू, पांच राउंड कटर ब्लेड, छह रेती और अर्द्धनिर्मित हथियार की बॉडी एवं बट सहित कई औजार और उपकरण बरामद किए।

इसके अलावा हथौड़ा, पेचकस, रिंच और रेलवे पटरी के टुकड़े भी जब्त किए गए है। मुख्य आरोपी फरार हो गए। पकड़ने के लिए पुलिस के छापेमारी की जा रही है, जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

यह भी पढ़े : STF व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, टॉप-10 अपराधी रंजीत यादव गिरफ्तार…

यह भी देखें :

राजीव ठाकुर की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

167,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
685,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img