Advertisment

STF व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, टॉप-10 अपराधी रंजीत यादव गिरफ्तार

भागलपुर : भागलपुर के सुलतानगंज थाना क्षेत्र के टॉप-10 अपराधियों में शामिल कुख्यात रंजीत यादव उर्फ कनबुचचा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एसटीएफ और सुलतानगंज थाना की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए नाथनगर थाना क्षेत्र के करेला गांव से उसे धर दबोचा। रंजीत यादव पर हत्या और आर्म्स एक्ट सहित कुल 16 गंभीर मामले दर्ज है। लंबे समय से फरार चल रहे रंजीत यादव की तलाश में पुलिस कई दिनों से प्रयासरत थी। गिरफ्तारी के बाद सिटी एसपी शुभांक मिश्रा ने प्रेसवार्ता कर इसकी पुष्टि की। सिटी एसपी ने बताया कि रंजीत यादव की गिरफ्तारी अपराध पर नकेल कसने की दिशा में एक बड़ी सफलता है। पुलिस अब उससे जुड़े अन्य मामलों की भी जांच कर रही है।

यह भी पढ़े : थाने पर हमला, शराब तस्कर को छुड़ाने की कोशिश, पुलिसकर्मी घायल, आत्मरक्षा में हुई फायरिंग

यह भी देखें :

राजीव ठाकुर की रिपोर्ट

Shravani Mela 2026 Hotel Guidelines: देवघर में होटल बुक करने वालों...

Shravani Mela 2026 Hotel Guidelines: देवघर ज़िला प्रशासन ने विश्व-प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 के लिए होटल संचालकों के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। 29...

NDA के नेताओं ने एक स्वर में किया जीत का दावा,...

पटना : पटना स्थित भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रदेश कार्यालय में आज बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की संयुक्त प्रेसवार्ता...

बांकीपुर उपचुनाव : सम्मानित मतदताओं के नाम नीतीश कुमार संदेश, की...

पटना : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार...