बिहार में मौसम विभाग का अलर्ट जारी, 14 जिलों में भारी वर्षा के साथ वज्रपात

पटना : पटना मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से आज यानी 27 सितंबर को बिहार भर में झमाझम बारिश की संभावना जताई गई है। राजधानी पटना में बारिश का असर पूरे दिन दिखेगा। मौसम विभाग का कहना है कि मॉनसून ट्रफ रेखा मध्य महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल होते हुए गुजर रही है। इसके प्रभाव से आज पूरे बिहार में मॉनसून सक्रिय रहेगा। हालांकि कल शनिवार से कमजोर होने लगेगा।

आज सूबे के 14 जिलों में भारी वर्षा के साथ वज्रपात की चेतावनी दी गई है। सीतामढ़ी, शिवहर, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण में बहुत ज्यादा भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा गोपालगंज, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, जमुई और बांका में कुछ-कुछ जगह पर मध्यम और भारी वर्षा के संकेत हैं। वर्षा के साथ बिजली चमकने, मेघ गर्जन और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

सुबह-सुबह इन इलाकों के लिए दी गई चेतावनी

बिहार के पश्चिमी इलाकों में आज मॉनसून ज्यादा सक्रिय रहेगा। पश्चिमी इलाकों के अधिसंख्य जिलों में वज्रपात की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग की ओर से शुक्रवार की अल सुबह येलो अलर्ट जारी किया गया कि पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, वैशाली, पटना, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, अरवल, अररिया, पूर्णिया और किशनगंज में वर्षा के साथ बिजली गिर सकती है। यह अलर्ट सुबह सात बजकर 40 मिनट तक के लिए है।

यह भी देखें :

बीते गुरुवार को भी प्रदेश भर में मॉनसून सक्रिय रहा। बादल छाए रहे और रुक-रुक कर लगभग सभी जिलों में बारिश हुई। सबसे अधिक मधेपुरा में 80.2 मिलीमीटर बारिश हुई है। इसके अलावा कटिहार में 77.4 मिलीमीटर और बांका में 77.4 मिलीमीटर के साथ भारी वर्षा दर्ज की गई है। अररिया में 64.6 मिलीमीटर और पूर्णिया में 62.2 मिलीमीटर के साथ मध्यम स्तर की बारिश हुई।

यह भी पढ़े : मौसम विभाग का अलर्ट, इस दिन से गरज-चमक के साथ Bihar में होगी बारिश

Bokaro Cleanliness Drive: गांधी जयंती पर बोकारो में स्वच्छता अभियान, बैंक...

Bokaro Cleanliness Drive, बोकारो: महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर चलाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा के तहत बैंक ऑफ इंडिया की आंचल शाखा...

Jamshedpur ED Raid: 734 करोड़ के कथित GST घोटाले में पिता-पुत्र...

Jamshedpur ED Raid: कथित 734 करोड़ रुपये के जीएसटी घोटाले से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने स्क्रैप कारोबारी ज्ञानचंद जायसवाल उर्फ बबलू...

Jamshedpur DGP Tadasha Mishra: DGP तदाशा मिश्रा सख्त, केनरा बैंक लूट...

Jamshedpur DGP Tadasha Mishra: झारखंड पुलिस की डीजीपी तदाशा मिश्रा गुरुवार को जमशेदपुर पहुंचीं। यहां उन्होंने पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला जिले के वरीय पुलिस अधिकारियों...