चक्रवात फेंगल का असर: झारखंड में बादल छाए, ठंड बढ़ी

रांची: झारखंड में ठंड ने दस्तक देना शुरू कर दिया है। राजधानी रांची समेत राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। शुक्रवार शाम से राज्य के कई इलाकों में बादल छाने और तापमान में गिरावट के संकेत मिले हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र में बना चक्रवाती तूफान फेंगल तमिलनाडु और पुडुचेरी की ओर तेज गति से बढ़ रहा है। यह तूफान लगभग 80-90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तमिलनाडु तट को पार कर रहा है। वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि इस तूफान का अप्रत्यक्ष प्रभाव झारखंड में देखा जाएगा, जहां बादल छाए रहेंगे और सुबह के समय कोहरा या धुंध देखने को मिलेगी।

तापमान में गिरावट

शुक्रवार तक झारखंड के अधिकतर जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गोड्डा में अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री, जबकि हजारीबाग में न्यूनतम 10.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

ठंड बढ़ने के संकेत

नवंबर के अंत तक ला-नीना का प्रभाव बढ़ने की संभावना है, जिससे ठंड और तेज हो सकती है। शाम ढलने के साथ ठिठुरन बढ़ जाती है और रात में ठंड के कारण आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। अगले पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन सुबह के समय कोहरा और दिन में आंशिक बादल छाए रहने की स्थिति बनी रहेगी।

मौसम विभाग के अनुसार, एक दिसंबर तक झारखंड में ठंड और बादलों का यही असर देखने को मिलेगा। लोग अब शाम होते ही गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं, जबकि देर रात ठिठुरन से परेशानी बढ़ रही है।

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी...

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने कार्रवाई की है। गुरुवार को उत्पाद विभाग...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो की अग्रिम जमानत पर 14...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो समेत चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर गुरुवार को धनबाद के एमपी-एमएलए न्यायालय में सुनवाई...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट में याचिका,...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार में पंचायत चुनाव समय पर कराने की मांग को लेकर पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। गुरुवार...