बांग्लादेश के हालात पर पीएम मोदी संग विदेश मंत्री की अहम बैठक

डिजीटल डेस्क : बांग्लादेश के हालात पर पीएम मोदी संग विदेश मंत्री की अहम बैठक। बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद से बिगड़ते हालात को लेकर भारत में सियासी पार्टियां भी आवाज मुखरित करने लगी हैं।

इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नई दिल्ली में गुरूवार को विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने इसी मुद्दे पर अहम बैठक की। हालांकि, इस बैठक के नतीजे के बारे में विदेश मंत्रालय से सरकार से तत्काल कुछ स्पष्ट नहीं किया गया है।

हालात पर बांग्लादेश की टिप्पणी पर भारत गंभीर

बताया जा रहा है कि भारत की ओर से पूरे मामले में चिंता जताते हुए तत्काल कदम उठाने के लिए कहे जाने पर तिलमिलाहट में बांग्लादेशी विदेश मंत्रालय की टिप्पणी को भारत सरकार ने गंभीरता से लिया है।

बांग्लादेश में ताजा ISKCON प्रकरण, ISKCON प्रवक्ता चिन्मय कृष्ण दास प्रभु को जेल में डालने और अल्पसंख्य हिंदुओं पर लगातार हो रहे हिंसक हमलों के घटनाओं पर भारत में सियासी दल भी लगातार मुखर हैं।

आम आदमी पार्टी और तृणमूल कांग्रेस पहले ही इस मसले पर सरकार को ठोस पहल करने के लिए कह चुके हैं। तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासिचव अभिषेक बनर्जी ने कहा है कि तृणमूल कांग्रेस इस मामले में पूरी तरह केंद्र सरकार के साथ है और केंद्र जो भी कदम उठाएगा, तृणमूल कांग्रेस उसका समर्थन करेगी।

बांग्लादेश के जेल में बंद किए गए इस्कॉन प्रवक्ता चिन्मय दास की फाइल फोटो।
बांग्लादेश के जेल में बंद किए गए इस्कॉन प्रवक्ता चिन्मय दास की फाइल फोटो।

ISKCON को ढाका हाईकोर्ट से राहत मिली लेकिन संकट अब भी बरकरार…

ढाका हाईकोर्ट की ओर से गुरूवार को ISKCON पर प्रतिबंध लगाने से इंकार करने के बाद भले ही ISKCON को फौरी राहत मिल गई है लेकिन ISKCON पर अभी मंडराया संकट बरकरार है। बांग्लादेश के कट्टरपंथी जमात-ए-इस्लामी बांग्लादेश के कार्यकर्ता लगातार ISKCON के खिलाफ कार्रवाई के लिए मोहम्म यूनुस की अगुवाई वाली अंतरिम सरकार पर दबाव बना रहे हैं।

बीते बुधवार को ढाका हाईकोर्ट में बांग्लादेशी अटॉर्नी जनरल ने ISKCON को कट्टरपंथी संगठन बताया था। ऐसे में भले ही हाईकोर्ट ने इस्कॉन पर बैन लगाने से इनकार कर दिया है लेकिन मौजूदा बांग्लादेशी अंतरिम सरकार द्वारा ISKCON के खिलाफ दमनात्मक कार्रवाई का खतरा बरकरार है। माना जा रहा है कि ISKCON भी इस क्रम में अपनी तैयारी में जुटा है।

ISKCON के कोलकाता सेंट के उपाध्यक्ष राधारमण दास ने गुरूवार को बांग्लादेश के हाईकोर्ट के फैसले पर संतोष जताया है लेकिन आगे के लिए अभी लड़ाई बाकी रहने की बात भी कही है। माना जा रहा है कि ISKCON बांग्लादेश में अपने खिलाफ चलाए जा रहे प्रोपेगेंडा को नाकाम करने की लड़ाई लड़ने की तैयारी में है

। बांग्लादेश में चल रही क़ानूनी और प्रशासनिक कार्रवाई पर पूरी ताक़त से लड़ने के साथ ही वैश्विक मंच पर ISKCON बांग्लादेश में अपनी धार्मिक स्वतंत्रता के हनन के मामले को उठा सकता है।

JPSC Exam Cancellation: झारखंड हाईकोर्ट ने तीन भर्ती परीक्षाओं पर फैसला...

JPSC Exam Cancellation, रांची: झारखंड हाईकोर्ट में सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 को झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की संयुक्त सिविल सेवा प्रतियोगिता परीक्षा, बाल...

Bihar Flood Relief: बिहार बाढ़ राहत की दूसरी किस्त जारी, अब...

Bihar Flood Relief, पटना: बिहार में बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत देने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दूसरे चरण में 1,60,201 परिवारों के...

PMCH Patna Tower 3 Inauguration: पीएमसीएच में 2500 बेड पर इलाज...

PMCH Patna Tower 3 Inauguration: बिहार की राजधानी पटना स्थित पटना चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (PMCH) में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा...