नीतीश कैबिनेट की आज अहम बैठक, ब्याज मुक्त लोन पर लगेगी मुहर

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज कैबिनेट बैठक बुलाई है। विधानसभा चुनाव की घोषणा से ठीक पहले बुलाई गई। इस कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश पिछले दिनों की गई घोषणाओं पर मुहर लगा सकते हैं। साथ ही सरकारी कर्मचारियों को खुश करने के लिए केंद्रीय कैबिनेट द्वारा तीन फीसदी डीए की घोषणा पर भी फैसला लिया जा सकता है।

Goal 7 22Scope News

बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पर लगेगी मुहर

मुख्यमंत्री नीतीश ने बिहार के लाखों छात्रों के लिए स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के चार लाख रुपए के लोन को पूरी तरह से ब्याज मुक्त करने की घोषणा की थी। साथ ही दो लाख रुपए की राशि सात वर्ष और शेष दो लाख की राशि 10 वर्ष में वापिस की भी छूट देने की घोषणा की थी। इन दोनों पर कैबिनेट में मुहर लगना तय है।

स्वयं सहायता भत्ता पर लगेगी मुहर

वहीं स्नातक पास 20 से 25 वर्ष तक के छात्र-छात्राओं को दो साल तक के लिए प्रत्येक महीना एक हजार स्वयं सहायता भत्ता देने की भी घोषणा की है। इस पर भी कैबिनेट बैठक में मुहर लग सकती है। पिछले दो महीने में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कई बड़े और लोक लुभावना फैसले लिए हैं।

इनका बढ़ेगा मानदेय

आपको बता दें कि 125 यूनिट फ्री बिजली देने का फैसला लागू हो चुका है। साथ ही सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की राशि 400 से बढ़कर 1100 कर दी गई है। इसके अलावा कई वर्ग के कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाया गया है। जिसमें जीविका, रसोईया, ममता, आशा, रात्रि प्रहरी और जेपी सेनानी शामिल हैं।

5 सालों में मिलेगी एक करोड़ नौकरी

निवेश के लिए आर्थिक पैकेज की भी घोषणा की गई है। जिससे बिहार में अधिक से अधिक रोजगार पैदा हो सके। इसके अलावा पांच सालों में एक करोड़ नौकरी और रोजगार देने का भी बड़ा फैसला लिया गया है। इसी तरह करीब दो दर्जन फैसले पिछले दो महीने में सीएम नीतीश कुमार ने लिए हैं, जिसकी स्वीकृति कैबिनेट की बैठक में ली जा चुकी है और उसे लागू भी किया जा चुका है।

इन एजेंडों पर लगेगी मुहर

अब छात्रों के लिए स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड और स्वयं सहायता भत्ता पर भी स्वीकृति कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार देंगे। साथ ही विकास मित्र और टोला सेवक को टैबलेट और स्मार्टफोन के लिए राशि देने के साथ-साथ परिवहन भत्ता और स्टेशनरी के लिए भी राशि बढ़ाने की घोषणा की थी, जिस पर मुहर लग सकती है।

यह भी पढ़े : चुनाव से पहले नीतीश कैबिनेट की आखिरी बैठक, ले सकते हैं बड़ा फैसला

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...

Simdega Brown Sugar Case: सिमडेगा में ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार...

झारखंड के सिमडेगा में पुलिस ने ब्राउन शुगर के कथित अवैध कारोबार का खुलासा करते हुए 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया। 8.3 ग्राम ब्राउन...