Ranchi : दुर्गापूजा, दीपावली एवं छठ को लेकर डीसी की अध्यक्षता में अहम बैठक

199
Ranchi : दुर्गापूजा, दीपावली एवं छठ को लेकर डीसी की अध्यक्षता में अहम बैठक
Advertisment

Ranchi : आगामी दुर्गापूजा, दीपावली एवं छठ महापर्व जैसे महत्वपूर्ण अवसरों पर विधि-व्यवस्था एवं जन-सुरक्षा को लेकर बैठक आयोजित की गई। आयोजित बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) राजेश्वर नाथ आलोक, अनुमंडल पदाधिकारी, सदर उत्कर्ष कुमार, पुलिस अधीक्षक नगर पारस राणा, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राकेश सिंह, उपसमाहर्ता नजारत सुदेश कुमार, एनडीआरएफ असिस्टेंट कमांडेंट कौशल कुमार तथा विंग कमांडर सूरज कुमार, उपस्थित थे।

Advertisment

ये भी पढ़ें- Dhanbad Breaking : भाई बना खून का प्यासा, धारदार हथियार से भाई पर कर दिया वार… 

आगामी पर्व-त्योहारों में भीड़-भाड़, जलाशयों, नदी घाटों एवं अन्य संवेदनशील स्थलों पर सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा एनडीआरएफ के सहयोग से विशेष तैयारी की जा रही है। सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और जनता की सुरक्षा सर्वोपरि हो।

ये भी पढ़ें- Bokaro : संदेहास्पद स्थिति में विवाहिता की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका… 

Ranchi : एनडीआरएफ की विशेष टीमें घाटों, पंडालों एवं अन्य संवेदनशील स्थलों पर तैनात रहेंगी

एनडीआरएफ के असिस्टेंट कमांडेंट कौशल कुमार ने बताया कि पर्व के दौरान एनडीआरएफ की विशेष टीमें घाटों, पंडालों एवं अन्य संवेदनशील स्थलों पर तैनात रहेंगी। इन टीमों के पास अत्याधुनिक उपकरण रहेंगे, जिनसे जल-जनित आपदाओं, दुर्घटनाओं तथा आपातकालीन परिस्थितियों से तुरंत निपटा जा सकेगा। साथ ही, भीड़ प्रबंधन एवं रेस्क्यू ऑपरेशन हेतु पर्याप्त टीम की तैनाती की जाएगी।

ये भी पढ़ें- Lohardaga : जंगली हाथियों का कहर, शौच के लिए गए शख्स को पटक-पटककर मार डाला 

बैठक में यह भी तय किया गया कि दुर्गा पूजा के दौरान प्रमुख पंडालों के आस-पास एनडीआरएफ की मोबाइल टीमें तैनात रहेंगी। छठ पर्व के अवसर पर सभी प्रमुख तालाबों एवं नदी घाटों पर विशेष सतर्कता बरती जाएगी। किसी भी अप्रिय घटना की सूचना पर त्वरित कार्रवाई के लिए कंट्रोल रूम को हाई अलर्ट पर रखा जाएगा।

ये भी पढ़ें- Dhanbad Crime : चुटकियों में उड़ाते बाइक और करते माल ढुलाई, 5 आरोपी गिरफ्तार…

जिला प्रशासन और एनडीआरएफ समन्वय स्थापित कर कार्य करेंगे करेंगे, ताकि आपदा की स्थिति में तत्परता बनी रहे। जनता की सुरक्षा और शांति जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सुरक्षा व्यवस्था की नियमित समीक्षा की जाए और आम जनता को सतर्क रहने एवं प्रशासन के सहयोग करने के लिए जागरूक किया जाए।

ये भी जरुर पढ़ें++++

Ranchi : तेज डीजे ने ले ली मासूम की जान! गांव में गुस्से का माहौल…

Ranchi : तीन वर्षों से नहीं मिली ई-कल्याण छात्रवृत्ति, छात्र परेशान

Dumka Double Murder : दुमका में डबल मर्डर से दहशत, घर में घुसकर दो महिलाओं की बेरहमी से हत्या 

Pakur Crime : सीएसपी संचालक से लाखों के लूटपाट का सनसनीखेज खुलासा, डकैती के मास्टरमाइंड सहित दो गिरफ्तार… 

Bokaro Crime : एटीएम मशीन में फंसा कार्ड, खटाखट रुपये हो गये गायब, तीन गिरफ्तार… 

Jamshedpur : कपड़ा व्यावसायी को कर्मी ने छूरा घोंपा, आरोपी गिरफ्तार 

Bokaro : मनरेगा योजना में रिश्वतखोरी! एसीबी ने दो जूनियर इंजीनियर रंगेहाथ किया गिरफ्तार 

 

Advertisement
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates