शंकराचार्य का बड़ा ऐलान, विधानसभा चुनाव में हर सीट पर उतारेंगे ‘गौ भक्त’ प्रत्याशी

शंकराचार्य का बड़ा ऐलान – बिहार विधानसभा चुनाव में हर सीट पर उतारेंगे गौ भक्त प्रत्याशी, गौ रक्षा को बनाया चुनावी मुद्दा

बांका : जिले के बौसी स्थित मंदार मधुसूदन मंदिर प्रांगण में जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज ने रविवार को एक ऐतिहासिक घोषणा करते हुए कहा कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में सभी 243 सीटों पर गौ भक्त प्रत्याशी मैदान में उतरेंगे। शंकराचार्य जी ने ‘गौ मतदाता संकल्प यात्रा’ का शुभारंभ करते हुए इसे सनातनी राजनीति का शंखनाद करार दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि गौ माता की रक्षा और उन्हें राष्ट्र माता घोषित कराने का संकल्प ही इस चुनावी अभियान का मूल उद्देश्य है।

DIARCH Group 22Scope News

गौ रक्षा ही हमारी संस्कृति और समाज की आधारशिला है

सभा को संबोधित करते हुए शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज जी ने कहा कि सनातन धर्म की रक्षा तभी संभव है जब हम गौ माता का संरक्षण करेंगे। गौ रक्षा हमारी आस्था का विषय ही नहीं, बल्कि यह हमारी संस्कृति और समाज की आधारशिला है। उन्होंने उपस्थित भक्तों और मतदाताओं का आह्वान किया कि आगामी विधानसभा चुनावों में केवल उन्हीं प्रत्याशियों को समर्थन दें, जो गौ रक्षा के मुद्दे पर स्पष्ट और दृढ़ संकल्पित हों।

राजनीतिक दलों पर साधा निशाना – गौ माता को राष्ट्र माता घोषित नही करने को दुर्भाग्यपूर्ण

देश की प्रमुख राष्ट्रीय पार्टियों द्वारा गौ माता को राष्ट्र माता घोषित नही करने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि हमें मजबूरी में स्वयं बिहार की धरती पर ‘गौ भक्त उम्मीदवार’ उतारने का निर्णय लेना पड़ा।

सभी सीटों पर नामांकन के बाद उम्मीदवारों की सुची करेंगे घोषित

शंकराचार्य महाराज ने ऐलान किया कि बिहार विधानसभा की प्रत्येक सीट से उनके समर्थन वाले प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि उम्मीदवारों की आधिकारिक सूची नामांकन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद सार्वजनिक की जाएगी।
विधानसभा चुनाव में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक माहौल रहेगा।

आयोजन से पूरा वातावरण आध्यात्मिक और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर रहा

मंदार मधुसूदन मंदिर परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में भारी संख्या में भक्तगण और अनुयायी उपस्थित रहे। इस आयोजन से पूरा वातावरण आध्यात्मिक और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर रहा। श्रद्धालुओं ने शंकराचार्य जी के संदेश को श्रद्धा और उत्साह के साथ आत्मसात किया और संकल्प लिया कि गौ रक्षा के प्रश्न को चुनावी मुद्दा बनाने में वे सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

ये भी पढे : एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में नितिन ने कहा- मोदी-नीतीश राज में लालटेन से LED युग में पहुंचा बिहार

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...