Advertisement
Advertisement

Dumka Double Murder : दुमका में डबल मर्डर से दहशत, घर में घुसकर दो महिलाओं की बेरहमी से हत्या

Dumka Double Murder : दुमका जिले में उस समय दहशत का माहौल बन गया जब एक घर से दो-दो शव बरामद किया गया। शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के आमचूंआ गांव के एक घर में घुसकर एक युवती और बुजुर्ग महिला की बेरहमी से पीट पीटकर हत्या कर दी गई है। मृतकों की पहचान सोना मुर्मू और उसकी 70 वर्षीय नानी सोना बास्की के रुप में हुई है। इस दोहरे हत्याकांड की खबर फैलते ही पूरे गांव में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढे़ं- Breaking : झारखंड कांग्रेस की अहम बैठक, सोशल मीडिया को धारदार और मजबूत बनाने पर चर्चा 

Dumka Double Murder : नानी के घर रह रही थी विवाहित युवती

मिली जानकारी के अनुसार, सोना मुर्मू की शादी करीब दो साल पहले हुई थी। वह अपने माता-पिता और पति राजू सोरेन के साथ नानी के घर आमचूंआ गांव में रह रही थी। शुक्रवार को सोना के माता-पिता अपने दामाद के घर काठीकुंड थाना क्षेत्र के जलवाडुबा गांव गए थे। वहीं, सोना का पति राजू सोरेन किसी काम से बाहर गया हुआ था।

ये भी पढे़ं- Bokaro Crime : एटीएम मशीन में फंसा कार्ड, खटाखट रुपये हो गये गायब, तीन गिरफ्तार… 

रात करीब नौ से दस बजे के बीच पति जब घर लौटा तो उसने देखा कि उसकी पत्नी और सासू नानी खून से लथपथ पड़ी हैं। दोनों की लाठी और किसी भारी हथियार से हमला कर हत्या की गई थी। घर में सोना की छह महीने की बच्ची भी मौजूद थी, जो पूरी तरह सुरक्षित है। पुलिस को घटनास्थल से खून से सनी हुई एक लाठी बरामद हुई है।

ये भी पढे़ं- Ranchi : तेज डीजे ने ले ली मासूम की जान! गांव में गुस्से का माहौल… 

Dumka Double Murder : पुलिस जांच में जुटी

सूचना मिलने पर एसडीपीओ विजय कुमार महतो और थाना प्रभारी अमित लकड़ा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है। दुमका एसपी पीतांबर सिंह खेरवार ने बताया कि अभी हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। फोरेंसिक रिपोर्ट और जांच के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है और लोग भयभीत हैं।

ये भी जरुर पढ़ें+++++

Chatra Murder : चाकू से काटकर प्रेमी को उतारा मौत के घाट, प्रेमिका हिरासत में… 

Ranchi Murder : पत्थर से कूचकर बेरहमी से हत्या फिर जलाया शव, अधजला युवक का शव मिलने से मची हड़कंप 

Palamu : पलामू बाल सुधार गृह में संदिग्ध परिस्थितियों में बंदी किशोर की मौत, मजिस्ट्रेट जांच के आदेश 

Ranchi Breaking : युवक की बेरहमी से हत्या कर शव को जला डाला, गुस्साए लोगों ने कर दिया सड़क जाम 

Giridih : स्कूल में लेट आने पर मिला डांट तो 8वीं की दो छात्राओं ने कुंए में कूदकर कर ली आत्महत्या! 

JSSC-CGL पेपर लीक घोटाले को दबाने की सीएम और उसके करीबियों ने हरसंभव प्रयास किया-बाबूलाल का आरोप… 

कमल भूषण हत्याकांड मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, आरोपी डब्लू कुजूर समेत तीन दोषी करार 

Bokaro : शमशान घाट में हंगामा, परिजनों ने पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप… 

Commercial Advertisment

Bihar Industry Investment Policy: बिहार में 2030 तक 30 हजार मेगावाट...

 Bihar Industry Investment Policy, पटना: बिहार में उद्योगों और निवेश को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कई अहम घोषणाएं की हैं।...

Patna Chhath 2026 Preparation: छठ से पहले पटना के गंगा घाटों...

Patna Chhath 2026 Preparation: लोक आस्था के महापर्व छठ-2026 को लेकर बिहार सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार,...

Bihar SDRF CBRN Competition: बिहार SDRF को कांस्य पदक के साथ...

Bihar SDRF CBRN Competition, पटना: बिहार राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) ने राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन किया है। गाजियाबाद में 2...