मंजेश कुमारCM Nitish
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अक्सर अपने विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान लालू -राबड़ी के कार्यकाल पर अक्सर हमले करते रहते हैं। नीतीश कुमार जब भी किसी कार्यक्रम में जाते हैं तो संबोधित करते हुए 2005 के पहले बिहार की स्थिति और 2005 के बाद के बिहार की स्थिति की चर्चा जरुर करते हैं। एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को राजधानी पटना के गांधी मैदान में आयोजित कृषि यांत्रिकरण मेला के उद्घाटन के दौरान एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लालू-राबड़ी के कार्यकाल पर सवाल खड़ा किया।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा था कि 2005 से पहले बिहार में कुछ काम हुआ था, सरकार में आने के बाद हमने सबकुछ किया और राज्य में विकास हुआ है। आज किसान महिला सब खुश हैं और सबका बराबर विकास हो रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान पर राजद सुप्रीमो लालू यादव की पुत्री और सारण लोकसभा क्षेत्र से राजद की प्रत्याशी रोहिणी यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर तंज कसा है। रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया एक्स पर नीतीश कुमार के बयान का एक हिस्सा ‘2005 के पहले ई सब होता था?’ को हथियार बनाते हुए कई सावल पूछ डाले।
रोहिणी ने एक्स पोस्ट में लिखा है कि ‘का ( क्या ) 2005 के पहले ई ( ये ) सब होता था .. जी .. ? “2005 के पहले ये होता था .. 2005 के पहले वो होता था .. 2005 के पहले क्या होता था ” … ऐसा लगातार बोलना ही बोलने वाले की मंशा, कुंठा , पूर्वाग्रह और मानसिक दिवालिएपन को दर्शाता है, सत्यापित – प्रमाणित पल्टीबाज , मौकापरस्ती, धोखेबाजी, आत्म – मुग्धता, नैतिक खोखलेपन की सबसे मुफीद मिसाल को आईने में अपना बदरंग – स्याह चेहरा दिखता नहीं है और घिसे रिकॉर्ड – प्लयेर की तरह सुई 2005 से पहले पर ही अटकी रहती है ..।
बिना पेंदी, बिना जनाधार वाले से पूछा जाना चाहिए कि : क्या 2005 के पहले बिहार में : मुजफ्फरपुर महापाप जैसा घृणित कुकृत्य हुआ था .. जी? क्या देश का सबसे बड़ा ट्रेजरी घोटाला सृजन हुआ था .. जी? क्या बुडको में 1300 करोड़ का घोटाला हुआ था .. जी? क्या थीसिस चोरी के मामले में मुख्यमंत्री को दोषी करार दिया गया था .. जी? क्या मुख्यमंत्री पर हत्या का मुक़दमा चला था .. जी? क्या सत्ता के संरक्षण में जहरीली – अवैध शराब का कारोबार धड़ल्ले से होता था .. जी?
क्या बिना नागा हरेक महीने जहरीली शराब से दर्जनों मौतें होती थीं .. जी? क्या सदन में पुलिस की आड़ में गुंडों को घुसा कर विपक्षी विधायकों की पिटाई करवाई जाती और महिला विधायकों की साड़ी फाड़ी जाती थी .. जी?? क्या विधानसभा परिसर में शराब की बोतलें मिलीं थीं ..जी? क्या मुख्यमंत्री व मंत्री के द्वारा सदन के सत्र के दौरान विधानसभा अध्यक्ष की सरेआम – ऑन कैमरा बेईज्जती की जाती थी .. जी?? क्या मुख्यमंत्री के द्वारा मर्यादा की सारी सीमाएं लांघ कर सेक्स – ज्ञान की आड़ में पाश्विक – कुंठा की अश्लील – अमर्यादित अभिव्यक्ति सरेआम सदन में की गयी थी .. जी?
क्या किसी पूर्व – मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष को ‘तुम – ताम’ करके सम्बोधित किया गया था .. जी? क्या सवाल पूछने वाले पत्रकारों पर आँखों की गोटी निकाल कर बेवजह तेवर दिखाया गया था .. जी? क्या फीता कटने के पहले हवा के झोंके , पानी के बहाव मात्र से पुल – पुलिया – बांध – सड़क बह व् ध्वस्त हो जाया करते थे .. जी? क्या चूहे हजारों लीटर शराब पी जाया व् बाँध कुतर दिया करते थे .. जी?? क्या अस्पताल में भर्ती व्यक्ति की आँख़ चूहे निकाल ले जाते थे .. जी?
क्या दलित महिलाओं की किडनी निकाल ली जाती और उनका गर्भाशय लूट लिया जाता था .. जी?? क्या थानों – अस्पतालों – सरकारी स्कूलों से शराब बिकती थी .. जी? क्या डीएनए पर सवाल उठाने वाले से समझौता किया जाता था .. जी? क्या मुख्यमंत्री अपने मातहतों के पैर पकड़ते – छूते चलते थे .. जी? क्या मुख्यमंत्री की दिमागी हालत पर सवाल उठा था .. जी? सवाल अंतहीन हैं.. जी, मगर उसके लिए जिसमें गैरत लेश – मात्रा भी बची हो , बेगैरत के लिए सवाल कैसे और नसीहत व हकीकत कैसी!! .. सौ बात की एक बात ” चलनी दूसे सूप के जी ” ..!!’
भाजपा ने कहा पूरा बिहार जनता है
वहीं रोहिणी आचार्य के बयानों पर भाजपा ने भी जबरदस्त पलटवार किया है। भाजपा प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा ने कहा कि लालू जी की सुपुत्री रोहिणी के कथन पर तरस आना स्वाभाविक है। 2005 के पहले क्या होता था रोहिणी जी कम लेकिन बिहार की जनता ज्यादा जानती है। उसे याद कर आज भी लोग सिहर उठते हैं। उन्होंने रोहिणी आचार्य से सवाल किया कि 2005 में आपकी उम्र ही क्या थी जो आप अपने अपने माता पिता के राज में हुए कांडों को जानेंगी।
अपना ज्ञानवर्धन कीजिये, सलाहकारों से अच्छे बयान लीजिये फिर मीडिया में जारी कीजिए नहीं तो आपका परिवार तो पहले से हास्य के पात्र हैं आप भी बन जाएँगी। 2005 के पहले आपकी पार्टी के राजपाट में जो होता था उस पर किताब लिखी जा चुकी है, आप मंगवा लीजिये पता चल जायेगा। नीतीश कुमार के नेतृत्व में सुशासन है और राज्य अमन चैन है। इसमें खलल डालने वाला सब आज जेल में है। इसलिए नीतीश जी और एनडीए के सफल राज्य को देख आप व्यथित न होइए।
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
यह भी पढ़ें- अब Sports में तेजी से आगे बढ़ रहा बिहार, मिला ‘इंडिया स्पोर्ट्स अवार्ड 2024’
CM Nitish CM Nitish CM Nitish CM Nitish CM Nitish CM Nitish CM Nitish CM Nitish CM Nitish CM Nitish
CM Nitish
Highlights